फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake Medicines: बाजार में बिक रही हैं असली के नाम पर नकली दवाइयां, इन तरीकों से करें उनकी वास्तविकता की जांच

Thu, 10 Aug 2023 11:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
Medicine Adulteration: How To Identify Fake Medicines In Hindi
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock

How To Identify Fake Medicines: किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर हम डॉक्टर के पास जाते हैं। डॉक्टर हमारी बीमारी की जांच करने के बाद उसके ठीक होने के लिए दवा लिखता है। उन दवाओं को हम मेडिकल स्टोर से खरीदते हैं। वहीं अगर हम आपसे कहें कि देश में कई जगहों पर असली के नाम पर नकली दवाइयां बेची जा रही हैं? ऐसे में आप क्या कहेंगे। इन नकली दवाओं का सेवन करने से आपके शरीर में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी मेडिकल स्टोर से दवाओं को खरीदने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम इस खबर के माध्यम से उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं।

Medicine Adulteration: How To Identify Fake Medicines In Hindi
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए जो असली दवाएं होती हैं। उन पर एक खास तरह का यूनिक कोड प्रिंट किया जाता है। इस कोड में दवा की मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पूरी सप्लाई चेन की जानकारी होती है। 

Medicine Adulteration: How To Identify Fake Medicines In Hindi
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock

इस कारण आप जब मेडिकल स्टोर पर अपनी दवाओं को खरीद रहे हैं। ऐसे में उस दौरान दवाओं पर बने क्यूआर कोड को स्कैन जरूर करें। इससे आपको दवाओं के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। स्कैन करके आप दवा की वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Medicine Adulteration: How To Identify Fake Medicines In Hindi
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock

किसी भी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के बाद उसको अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। आपका डॉक्टर दवा देखने के बाद इस बारे में आसानी से पता लगा लेगा कि दवा असली है या नकली। इसके अलावा आपको दवा उन्हीं मेडिकल स्टोर से खरीदनी चाहिए जो लंबे समय से दवाओं की बिक्री करते आ रहे हैं।  

विज्ञापन
Medicine Adulteration: How To Identify Fake Medicines In Hindi
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock

दवा को खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर दें कि उसकी पैकेजिंग कैसे की गई है? अगर दवा की पैकिंग ठीक ढंग से नहीं की गई है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि दवा नकली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed