PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसको केंद्र सरकार चलाती है। ये योजना किसानों के लिए चलाई जाती है और उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को साल में तीन बार चार-चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। अब तक पात्र किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं, लेकिन शायद आप ये न जानते हों कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें 15वीं किस्त नहीं मिल पाएगी। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64d4747514f5c02b8f0fb38e","slug":"what-are-the-reasons-for-not-getting-the-15th-installment-of-pm-kisan-yojana-2023-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जान लीजिए किन किसानों को नहीं मिलेगी 15वीं किस्त, यहां देखें सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जान लीजिए किन किसानों को नहीं मिलेगी 15वीं किस्त, यहां देखें सूची
Thu, 10 Aug 2023 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त
- फोटो : ANI and Istock
अब तक आ चुकी हैं 14 किस्त
- पीएम किसान योजना से जुड़े पात्र किसानों को अब तक 14 किस्त मिल चुकी है। बीती 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त जारी की गई, जिसे खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया। इस दौरान डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 8.5 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त
- फोटो : istock
इन लोगों की अटक सकती है किस्त:-
नंबर 1
- अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं या पहले से जुड़े हैं, लेकिन अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो जाहिर है कि नियमों के तहत आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि ई-केवाईसी योजना से जुड़े सभी किसानों को करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त
- फोटो : istock
- ऐसे में अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे खुद ही किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर या बैंक से भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त
- फोटो : istock
नंबर 2
- ऐसे किसान भी 15वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने लैंड सीडिंग नहीं करवाई है या आगे भी नहीं करवाते हैं। इसके अलावा जिनके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी और आधार की जानकारी आदि गलत है। ये किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं...