Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्री क्रेडिट कार्ड के नाम पर हो रहा है तगड़ा स्कैम, जान लें ये बातें वरना आपके साथ भी हो सकता है फ्रॉड

Wed, 18 Nov 2026 01:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 18 Nov 2026 01:20 PM IST
सार

  • Free Credit Card Scam India: फ्री क्रेडिट कार्ड का लालच देकर फोन पर बैंक खाते या पर्सनल डिटेल मांगने वाले कॉल्स से हमेशा सावधान रहें।
  • अनजान व्यक्ति कितना भी आपका भरोसा जीत ले मगर आप अपना ओटीपी, यूपीआई पिन या पासवर्ड शेयर करने की गलती बिल्कुल न करें।

विज्ञापन
Massive Scam in the Name of Free Credit Card, Know These Things Otherwise Your Account Will Be Emptied
फ्री क्रेडिट कार्ड स्कैम से कैसे बचें? - फोटो : AI

Credit Card Fraud Prevention Tips: आज के डिजिटल दौर में बैंक से जुड़े कामों को आसान बनाने के साथ-साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के नए-नए और शातिर तरीके भी निकाल लिए हैं। आजकल लोगों के पास फोन पर कॉल या मैसेज आते हैं कि उन्हें बिना किसी सालाना फीस के लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है।



लोग अक्सर बिना सोचे-समझे इस लुभावने ऑफर के जाल में फंस जाते हैं और बैंक की गोपनीय जानकारी साझा कर बैठते हैं, जिससे उनका बैंक खाता पलभर में खाली हो जाता है। डिजिटल ठगी का यह नया जाल हर दिन कई लोगों को अपना शिकार बना रहा है, जिससे आम जनता को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि फ्री क्रेडिट कार्ड के नाम पर होने वाले इस स्कैम से कैसे बचा जा सकता है।

Trending Videos
Massive Scam in the Name of Free Credit Card, Know These Things Otherwise Your Account Will Be Emptied
कॉल पर क्यों न दें जानकारी? - फोटो : Freepik

कॉल पर क्यों न दें जानकारी?

  • अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आए और सामने वाला खुद को बैंक अधिकारी बताकर फ्री क्रेडिट कार्ड देने का दावा करे, तो सतर्क हो जाएं।
  • ऐसे मामलों में अपनी कोई भी व्यक्तिगत, बैंक खाते से जुड़ी या गोपनीय जानकारी भूलकर भी फोन पर किसी के साथ साझा न करें।
Massive Scam in the Name of Free Credit Card, Know These Things Otherwise Your Account Will Be Emptied
स्कैमर्स कैसे मांगते हैं ओटीपी? - फोटो : FREEPIK

स्कैमर्स कैसे मांगते हैं ओटीपी?

  • स्कैमर्स अक्सर प्रक्रिया पूरी करने के बहाने मोबाइल पर आने वाले वन-टाइम पासवर्ड को क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन का ओटीपी बताकर मांगते हैं।
  • अब जैसे ही लोग जालसाजों की बातों में आकर ओटीपी बताते हैं, वे आपके बैंक खाते से सारी जमापूंजी पलभर में साफ कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Massive Scam in the Name of Free Credit Card, Know These Things Otherwise Your Account Will Be Emptied
कैसे फर्जी लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं? - फोटो : Freepik

कैसे फर्जी लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं?

  • अक्सर ठग फोन या मैसेज पर लुभावने ऑफर्स के साथ क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने की बात कहते हैं, जिसके लिए वे फर्जी लिंक भी भेजते हैं।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके फोन का कंट्रोल साइबर अपराधियों के पास चला जाता है, जिससे वे आपके खाते की जमापूंजा साफ कर देते हैं।
विज्ञापन
Massive Scam in the Name of Free Credit Card, Know These Things Otherwise Your Account Will Be Emptied
सुरक्षित रहने का तरीका क्या है? - फोटो : Freepik
सुरक्षित रहने का तरीका क्या है?
  • किसी भी तरह के नए क्रेडिट कार्ड के लिए हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या सीधे अपनी होम ब्रांच में जाकर संपर्क करें।
  • अनजान कॉल्स और लुभावने वादों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed