हम जब काम करते हैं तो इसके बदले हमें पैसे मिलते हैं, और इन्हीं पैसों से हम अपना घर चलाते हैं। वहीं, अपनी जरूरत का सामान भी हम इसी पैसे से खरीदते हैं। लेकिन हमारे देश में अब भी ऐसे लोग हैं, जो महंगी चीजें नहीं खरीद पाते हैं। इन लोगों को राशन खरीदने के लिए भी सोचना पड़ता है। ऐसे ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सरकार की तरफ से राशन कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके जरिए राशन की दुकान से आप सस्ता राशन ले सकते हैं। हमारे देश में काफी संख्या में लोगों के राशन कार्ड बने हुए हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इस राशन लिस्ट से आपका नाम कट गया तो फिर क्या होगा? दरअसल, राशन कार्ड की सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। ऐसे में अगर आपका नाम इस सूची से कट जाता है, तो आप कई फायदों से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"61f3860fd48f0a0af1776496","slug":"many-facilities-with-ration-card-how-to-check-your-name-in-ration-card-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card List: अगर राशन कार्ड की लिस्ट से कट गया है नाम, तो ये सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी आपको, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card List: अगर राशन कार्ड की लिस्ट से कट गया है नाम, तो ये सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी आपको, ऐसे करें चेक
Fri, 28 Jan 2022 11:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड के फायदे
- फोटो : iStock
नाम कटने पर नहीं मिल पाएंगे ये फायदे:-
- कोरोना काल में मिलने वाला फ्री राशन
- कम पैसे में मिलने वाला राशन
- एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे
- गैस कनेक्शन लेने के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
राशन कार्ड के फायदे
- फोटो : pixabay
लिस्ट में ऐसे नाम चेक कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है और यहां पर राशन कार्ड वाले विकल्प को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद Ration Card Details On State Portals वाले विकल्प पर क्लिक करवाएं और इसके बाद अपना राज्य और फिर जिला चुनें। अब अपने ब्लॉक का नाम और फिर पंचायत का नाम भी चुनें।
विज्ञापन
राशन कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब अपनी राशन की दुकान के दुकानदार का नाम और अपने राशन कार्ड का प्रकार चुनें। फिर आपके सामने एक सूची खुलेगी, जिसमें कार्ड धारकों के नाम होते हैं। यहां आप अपना नाम भी देख सकते हैं। यहां जिसका नाम नहीं होता है, उसका नाम कट जाता है।