Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: केंद्र और कई राज्य सरकारें देश में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उसको उज्ज्वल करने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं को उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सकारात्मक दिशा देना है, ताकि वो अपने जीवन को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सुरक्षित कर सकें। इसी कड़ी में आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार परिवार में बेटियों के जन्म होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने 1 जनवरी, 2016 की थी। महाराष्ट्र में रह रहे कई लोग राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Govt Scheme: घर में हुई है बिटिया, तो सरकार दे रही है 50 हजार रुपये, तुरंत उठाएं स्कीम का लाभ
अगर आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं। ऐसे में आप बड़ी ही आसानी से इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
माझी कन्या भाग्याश्री योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको महाराष्ट्र सरकार के शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वेबसाइट खुलने के बाद आपको योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है।
Home Loan: होम लोन ले रखा है, तो उठा सकते हैं 1.5 से 2 लाख रुपये का फायदा, ऐसे उठाएं लाभ
फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको उसे ध्यानपूर्वक भरना होगा। फॉर्म फिल करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की गलती न हो। किसी प्रकार की गलती होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
फॉर्म फिल करने के बाद उसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में जाकर जमा करना होगा। इस तरह आप स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर बेटी के जन्म के समय सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का लाभ पा सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत परिवार में दो बेटी के जन्म होने पर लाभ लिया जा सकता है। वहीं अगर परिवार में तीसरी बेटी जन्म लेती है। ऐसे में योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में हर महीने आएंगे 3 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन?