अक्तूबर का महीना त्योहारों की रौनक लेकर आ चुका है। पहले नवरात्रि, फिर दशहरा और इसके बाद नवंबर की शुरुआत में ही दिवाली जैसे त्योहारों के कारण घरों में खरीदारी बढ़ जाती है। दिवाली भले ही नवंबर की शुरुआत में है, लेकिन लोगों की खरीदारी इसी महीने से शुरू हो जाएगी।
{"_id":"6ac350c204db755f700f47a7","slug":"how-to-manage-your-household-budget-during-the-festive-season-in-october-2026-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेस्टिवल जेब खाली न कर दे: अक्तूबर में त्योहारों के बीच घर का बजट कैसे संभालें? यहां जानें कुछ काम के तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
फेस्टिवल जेब खाली न कर दे: अक्तूबर में त्योहारों के बीच घर का बजट कैसे संभालें? यहां जानें कुछ काम के तरीके
Mon, 05 Oct 2026 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:55 PM IST
सार
अक्तूबर में त्योहारों के कारण घर का खर्च सामान्य महीनों की तुलना में बढ़ सकता है। अगर पहले से बजट बनाकर खरीदारी और जरूरी खर्चों की प्राथमिकता तय कर ली जाए, तो अतिरिक्त आर्थिक दबाव से बचा जा सकता है। आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े?
- फोटो : Amar Ujala AI
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े?
- फोटो : Adobe Stock
त्योहारी मनाने के साथ कैसे करें बचत?
पहले जरूरी खर्च अलग करें
- त्योहारों की खरीदारी शुरू करने से पहले महीने के जरूरी खर्चों की लिस्ट बना लें
- इसमें घर का किराया, बिजली-पानी का बिल, राशन, बच्चों की फीस, ईएमआई आदि जोड़ लें
- इन खर्चों के लिए पैसे अलग रखने के बाद ही त्योहारों की खरीदारी का बजट तय करें
- इससे जरूरी पेमेंट के लिए बाद में पैसों की कमी होने की संभावना कम होगी
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े?
- फोटो : Adobe Stock
त्योहारों की खरीदारी के लिए सीमा तय करें
- त्योहारों में सबसे ज्यादा खर्च अक्सर खरीदारी के दौरान बढ़ता है, क्योंकि लोगों को बाजार में जो भी पसंद आता है लोग ले लेते हैं
- इसलिए पहले ही तय करें कि कपड़े, मिठाई, सजावट और उपहारों पर कितना खर्च करना है
- एक लिस्ट बनाकर खरीदारी करने से गैर-जरूरी सामान लेने से बचा जा सकता है
- ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी में केवल छूट देखकर सामान खरीदना जरूरी नहीं है बल्कि, जरूरत को ध्यान रखा जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े?
- फोटो : Adobe stock
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल थोड़ा देखकर करें
- त्योहारों के दौरान ऑफर और आसान ईएमआई लोगों को ज्यादा खरीदारी के लिए आकर्षित कर सकते हैं
- अगर किसी खरीदारी की जरूरत अभी नहीं है, तो केवल ऑफर के कारण उसे खरीदने से बचना बेहतर है
- क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखें कि बिल का भुगतान समय पर किया जा सके
- साथ ही किस ट्रांजैक्शन की ईएमआई बनवानी है और किसकी नहीं, ये भी ध्यान रखें
विज्ञापन
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े?
- फोटो : Adobe Stock
छोटे खर्चों पर नजर रखें
- त्योहारों के दौरान कई छोटे-छोटे खर्च मिलकर बड़ी रकम बन जाते हैं
- जैसे- बाहर खाना खाना, ऑनलाइन ऑर्डर करना, छोटी खरीदारी और बार-बार होने वाले डिजिटल भुगतान इसका अच्छा उदाहरण हैं
- अगर पूरे महीने इन खर्चों का हिसाब रखा जाए, तो बजट को कंट्रोल करना आसान हो सकता है
- जान लें कि त्योहार मनाने के लिए बड़ा खर्च करना जरूरी नहीं है