Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC Ayodhya Tour Package Ram Lalla Darshan Indian Railway Train Ticket Booking Price Full Details
{"_id":"678e379270c285da840ea2ce","slug":"irctc-ayodhya-tour-package-ram-lalla-darshan-indian-railway-train-ticket-booking-price-full-details-2025-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा अयोध्या में रामलला के दर्शन, सिर्फ इतने रुपये है किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा अयोध्या में रामलला के दर्शन, सिर्फ इतने रुपये है किराया
IRCTC Ayodhya Tour Package: आईआरसीटीसी आपको रामलला के दर्शन कराने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। अयोध्या भारतीय इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण स्थान है। रामायण में अयोध्या को भगवान राम की जन्मभूमि बताया गया है। ऐसे में हिंदूओं के लिए इस स्थान का एक विशेष महत्व है।
अयोध्या हिंदुओं की आस्था का एक प्रमुख केद्र है। पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर का पुननिर्माण करके भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। देश दुनिया से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Ayodhya Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA है। यह पैकेज केवल 1 रात और 2 दिनों का है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कई सुविधाएं भी दी जाएंगी।
3 of 5
IRCTC Ayodhya Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का रामलला दर्शन अयोध्या एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों पर आपको कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस पैकेज की शुरुआत 25 जनवरी, 2025 को दिल्ली से हो रही है।
इस टूर पैकेज का कोड NDR012 है। पैकेज के अंतर्गत आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। यात्रा करते समय आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सब आईआरसीटीसी द्वारा मिलेगा। इसके अलावा आपके ठहरने के लिए होटल का भी इंतजाम आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
IRCTC Ayodhya Tour Package
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप अकेले सफर कर रहे हैं तो कंफर्ट क्लास में किराया 16,020 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करते समय आपको प्रति व्यक्ति 11,040 रुपये देना होगा। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 9,510 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR012 पर विजिट कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।