LPG Gas Cylinder: देश में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। इस बीच एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये हो गई है। ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इससे पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप अपनी रसोई गैस की बचत कर सकते हैं। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका रसोई गैस सिलेंडर काफी जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे में कई लोग लंबे समय तक अपने रसोई गैस सिलेंडर को चलाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं, पर इसका कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकलता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप अपनी रसोई गैस की बचत कर सकते हैं।
LPG Gas Cylinder: 50 रुपये महंगी हुई LPG, इन उपायों को अपनाकर आप भी कर सकते हैं अपनी रसोई गैस की बचत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन