देश के किसानों को कई बार कई तकलीफों से होकर गुजरना पड़ता है। कभी बारिश की मार, तो कभी सूखा। ऐसे ही नाजाने कितने कारणों के वजह से किसानों की फसल तक बर्बाद हो जाती है। वहीं, कई बार तो उन्हें फसल का उचित दाम तक नहीं मिल पाता है। ऐसे में किसानों को आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इस पैसे को हर चार महीने के अंतराल में 2-2 हजार रुपये की किस्त में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। पिछले दिनों इसकी 11वीं किस्त जारी की गई, और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लें, वरना आप अगली किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62c5267ade8732250641bab1","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-beneficiary-complete-their-ekyc-otherwise-pm-kisan-12th-installment-may-stuck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त का लेना है लाभ तो तुरंत करवा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त का लेना है लाभ तो तुरंत करवा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे
Wed, 06 Jul 2022 11:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : istock
- दरअसल, सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ कर दिया गया कि सभी पात्र किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई किसान ऐसा नहीं करता है, तो उसको 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वीं किस्त के पैसे सितंबर 2022 में आ सकते हैं।
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : istock
- इसलिए जरूरी है कि अगर आपने पीएम किसान योजना में आवेदन किया है, और आप इसके लाभार्थी हैं तो जरूर ई-केवाईसी करवा लें और वो भी 31 जुलाई 2022 से पहले।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : istock
ऑनलाइन ऐसे खुद कर सकते हैं ई-केवाईसी:-
स्टेप 1
- आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है। अब यहां पर दिए 'ई-केवाईसी' के विकल्प को चुनें।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। आगे अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भर दें।