फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार चीजें चेक करके ही खरीदें नया मोबाइल, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Sat, 26 Sep 2026 04:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

New Mobile Phone Buying Tips: नया मोबाइल खरीदना सिर्फ डिजाइन और कैमरा देखने तक सीमित नहीं है। फोन लेने से पहले डिस्प्ले, बैटरी, स्टोरेज और सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसी जरूरी चीजें जांच लेना बाद की परेशानी से बचा सकता है। अगर आप भी नया मोबाइल फोन खरीद रहे हैं, तो इन चीजों को जरूर चेक करें।

विज्ञापन
New Mobile Phone Buying Guide: 4 Things You Must Check
नया मोबाइल खरीदने वाले ध्यान दें! - फोटो : Amar Ujala AI

नया मोबाइल फोन खरीदना आजकल आसान नहीं है। बाजार में अलग-अलग कीमत और फीचर्स वाले कई मॉडल मौजूद हैं। ऐसे में सिर्फ कैमरा, डिजाइन या ऑफर देखकर फोन खरीदना सही फैसला नहीं होता।



पर लोग उलझन में रहते हैं कि वे कौन सा मोबाइल खरीदें और कौन सा नहीं? इसलिए अगर आप भी नया मोबाइल फोन खरीद रहे हैं या खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी चीजों को पहले ही कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं आपको नया मोबाइल फोन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

New Mobile Phone Buying Guide: 4 Things You Must Check
नया मोबाइल खरीदने वाले ध्यान दें! - फोटो : Adobe Stock

नया मोबाइल खरीदते समय क्या-क्या चीजें देखनी चाहिए?

कैमरा चेक करें

  • लोग जब नया मोबाइल खरीदते हैं तो उसका कैमरा उन्हें बढ़िया लगता है
  • पर समय के साथ लोगों को कैमरा क्वालिटी में दिक्कत नजर आने लगती है
  • इसलिए जब भी मोबाइल फोन खरीदें तो कैमरा जरूर चेक करें ताकि आपकी फोटोज और वीडियो बेहतर आ सके
  • खासतौर पर अगर आप क्रिएटर हैं या फोटो क्लिक करते हैं, तो आपको कैमरा जरूर देखना चाहिए
New Mobile Phone Buying Guide: 4 Things You Must Check
नया मोबाइल खरीदने वाले ध्यान दें! - फोटो : Adobe Stock

बैटरी और चार्जिंग जरूर चेक करें

  • दूसरी जरूरी चीज फोन की बैटरी है
  • बैटरी कितने mAh की है ये चेक करें
  • इसके अलावा चार्जिंग स्पीड जरूर देखें
  • कंपनी कितने वॉट की चार्जिंग सपोर्ट देती है, ये देखना भी जरूरी है
  • फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन है या नहीं, ये भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
New Mobile Phone Buying Guide: 4 Things You Must Check
नया मोबाइल खरीदने वाले ध्यान दें! - फोटो : Adobe Stock

स्टोरेज और रैम पर ध्यान दें

  • तीसरी चीज फोन की RAM और स्टोरेज भी चेक करना चाहिए
  • फोन चलते हुए स्लो तो नहीं होगा, लैक तो नहीं करेगा और आपको बाद में स्टोरेज की समस्या तो नहीं होगी
  • ये सब मोबाइल की RAM और स्टोरेज पर ही निर्भर करता है
  • इसलिए जैसी जरूरत हो, उस हिसाब से RAM और स्टोरेज देखकर ही मोबाइल फोन खरीदें
विज्ञापन
New Mobile Phone Buying Guide: 4 Things You Must Check
नया मोबाइल खरीदने वाले ध्यान दें! - फोटो : Adobe Stock

सॉफ्टवेयर अपडेट और वारंटी देखें

  • चौथी और बेहद जरूरी चीज सॉफ्टवेयर अपडेट है
  • फोन खरीदने से पहले कंपनी कितने साल तक एंड्रॉयड या सिस्टम अपडेट देगी, ये जरूर चेक करें
  • सिक्योरिटी अपडेट की अवधि भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि लंबे समय तक अपडेट मिलने से फोन को सुरक्षित और उपयोगी बनाए रखने में मदद मिलती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed