फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas: 2 से 3 हफ्तों में खाली हो जाता है सिलेंडर, तो गैस की बचत करने के लिए अपनाएं ये शानदार तरीके

Sun, 17 Dec 2023 01:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 01:24 PM IST
विज्ञापन
How to save gas while cooking know the lpg gas saving tips here
LPG gas new - फोटो : i stock

How To Save LPG Gas: एक समय था जब महिलाओं को पारंपरिक संसाधनों जैसे लकड़ी और उपले की सहायता से खाना पकाना पड़ता था। इस तरह से खाना पकाने में धुआं काफी ज्यादा होता है। इसके चलते महिलाओं को श्वास से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। आज के समय लगभग हर घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर के उपयोग से खाना बन रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पारंपरिक चूल्हे की तुलना में एलपीजी गैस सिलेंडर से खाना पकाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती है। गौर करने वाली बात है कि अक्सर कई घरों में लोगों की शिकायत रहती है कि उनका रसोई गैस सिलेंडर काफी जल्दी खत्म हो जाता है। अगर आपकी भी यही शिकायत है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गैस की बचत कर सकते हैं। 

How to save gas while cooking know the lpg gas saving tips here
LPG Gas Cylinder Tips - फोटो : Istock

अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार हम जल्दबाजी में गीले बर्तन को गैस पर रख देते हैं। ऐसे में गीला बर्तन गैस पर रखने के बाद सूख तो जाता है लेकिन इसमें काफी समय लगता है। इस कारण गैस की काफी ज्यादा खपत होती है। ऐसे में आपको गीले बर्तन पर खाना पकाने से पहले उसको साफ कर लेना चाहिए। इससे गैस की काफी बचत होगी। 

How to save gas while cooking know the lpg gas saving tips here
LPG gas new - फोटो : i stock

अगर आप गैस की बचत करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपना खाना प्रेशर कूकर पर पकाना चाहिए। प्रेशर कूकर में खाना पकाने से गैस लंबे समय तक चलेगी। 

PM Kisan Yojana: कई किसानों को नहीं मिलेगा 16वीं किस्त का लाभ, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
How to save gas while cooking know the lpg gas saving tips here
LPG gas new - फोटो : i stock

कई लोगों की आदत होती है कि खाना पकाते समय वह उसको ढकते नहीं हैं। ऐसे में गैस की काफी ज्यादा खपत होती है। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। आपको हमेशा खाना ढक कर पकाना चाहिए। 

विज्ञापन
How to save gas while cooking know the lpg gas saving tips here
LPG gas new - फोटो : i stock

इसके अलावा आपको समय-समय पर अपने स्टोव के बर्नर को साफ करते रहना चाहिए। ऐसा करने से फ्लेम तेज आती है। इससे खाना कम समय में जल्दी से गर्म हो जाता है और आपके गैस की ज्यादा खपत नहीं होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed