फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर की चाबी किसी और के हाथ लग गई? ताला बदलने से पहले ये तीन चीजें जरूर चेक करें

Thu, 01 Oct 2026 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 01 Oct 2026 10:33 AM IST
सार

Lost or Compromised House Key: अगर घर की चाबी किसी अनजान व्यक्ति के हाथ लग गई है या चाबी कहीं खो गई है तो सिर्फ ताला बदलने की जल्दी न करें। पहले यह पता करें कि चाबी किस जगह और किन लोगों तक पहुंची हो सकती है। इसके साथ घर के दूसरे एंट्री प्वाइंट और चाबी से जुड़ी जानकारी भी जरूर चेक करें।
 

विज्ञापन
Lost or Compromised House Key Check These 3 Things Before Changing the Lock
घर की चाबी किसी अजनबी ने देख ली? - फोटो : एआई

कई बार घर की चाबी कहीं गिर जाती है, किसी दोस्त या रिश्तेदार के पास रह जाती है या फिर ऐसी जगह पहुंच जाती है जहां से उसके गलत इस्तेमाल का डर रहता है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग सीधे ताला बदलने के बारे में सोचते हैं। लेकिन ताला बदलने से पहले कुछ जरूरी चीजें चेक कर लेना भी उतना ही जरूरी है। इससे आपको पता चलेगा कि सिर्फ ताला बदलना काफी है या घर की सुरक्षा के लिए कुछ और कदम भी उठाने चाहिए। तो आइए जानते हैं कि क्या करना चाहिए।

Lost or Compromised House Key Check These 3 Things Before Changing the Lock
घर की चाबी किसी अजनबी ने देख ली? - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले पता करें चाबी किसके पास पहुंची
अगर आपको पता है कि चाबी किस व्यक्ति के पास गई थी तो पहले यह सोचें कि उस व्यक्ति के पास चाबी कितने समय तक रही और क्या उसने किसी दूसरे व्यक्ति को चाबी दी थी। अगर चाबी खो गई है तो यह भी याद करने की कोशिश करें कि वह कहां और कब गुम हुई। खासकर अगर चाबी के साथ घर का पता या पहचान से जुड़ी कोई जानकारी भी थी तो ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

Lost or Compromised House Key Check These 3 Things Before Changing the Lock
घर की चाबी किसी अजनबी ने देख ली? - फोटो : Freepik

घर के दूसरे रास्ते भी चेक करें
सिर्फ मेन डोर का ताला देखकर निश्चिंत न हों। घर की बालकनी, पीछे का दरवाजा, गैरेज या दूसरी एंट्री भी देख लें। कहीं कोई दरवाजा ठीक से बंद तो है या किसी खिड़की की कुंडी ढीली तो नहीं है, यह भी चेक करें। अगर घर में किरायेदार, घरेलू काम करने वाले या दूसरे लोगों के पास पुरानी चाबी रही है तो यह भी याद करें कि किन लोगों के पास अब भी चाबी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lost or Compromised House Key Check These 3 Things Before Changing the Lock
घर की चाबी किसी अजनबी ने देख ली? - फोटो : freepik.com

चाबी की पहचान वाली चीजें भी देखें
कई लोग चाबी के साथ छोटा टैग, पता या फ्लैट नंबर लगा देते हैं। अगर ऐसी चाबी किसी दूसरे के हाथ लग गई है तो खतरा सिर्फ चाबी से नहीं, उसके साथ मौजूद जानकारी से भी बढ़ सकता है। इसलिए चाबी पर लगी ऐसी जानकारी को भी ध्यान में रखें। अगर चाबी खो गई है और उसके साथ घर की पहचान बताने वाली चीज भी थी तो ताला बदलने में देरी न करना बेहतर है।

विज्ञापन
Lost or Compromised House Key Check These 3 Things Before Changing the Lock
घर की चाबी किसी अजनबी ने देख ली? - फोटो : freepik.com

सिक्योरिटी गार्ड को भी दें जानकारी
इन सबके बाद ताला बदलने या उसकी चाबी का लॉक सिस्टम बदलवाने पर विचार किया जा सकता है। अगर चाबी चोरी हुई है या आपको लगता है कि किसी अनजान व्यक्ति के पास पहुंची है तो घर की सुरक्षा को हल्के में न लें। जरूरत पड़ने पर सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड या मकान मालिक को भी जानकारी दें।

इस महीने बैंकों का अवकाश: अक्तूबर में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

जानना जरूरी: रात या दिन, गाड़ी में सीएनजी गैस भरवाने का सही वक्त आखिर क्या है? चलिए जानते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed