Loan For Land Purchase: आर्थिक रूप से हमें कोई दिक्कत न हो जिसके लिए लोग नौकरी या अपना बिजनेस करते हैं। पर कई मर्तबा हमें कुछ जरूरत होती है जिसके कारण हमें पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में लोगों के पास एक विकल्प होता है और वो है लोन का। दरअसल, बैंक और एनबीएफसी के जरिए आप पर्सनल लोन, कार लोन आदि ले सकते हैं। ऐसे ही लोग होम लोन भी लेते हैं और ठीक इसी तरह अगर आप चाहें तो अपनी जमीन पर भी लोन ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी जमीन खरीदने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका क्या प्रोसेस है और आपको इसके लिए क्या दस्तावेज चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं....
काम की बात: क्या आपको भी चाहिए जमीन खरीदने के लिए लोन? तो यहां जानें कैसे मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको चाहिए होंगे ये दस्तावेज
- अगर आप भी जमीन खरीदने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपको आवेदन के दौरान कुछ दस्तावेज चाहिए। इस दौरान आपको पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ, जमीन के कागजात और आवेदनकर्ता का लोन के लिए आवेदन पत्र चाहिए।
कैसे मिल सकता है लोन?
- अगर आपको भी जमीन खरीदने के लिए लोन चाहिए तो आपको अपने नजदीकी बैंक जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको बैंक को जानकारी देनी होती है कि आपको कौन सी जमीन लेनी है
- इसके बाद अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो आपको बैंक लोन दे देता है।
कौन कर सकता है लोन के लिए आवेदन?
अगर आप भी किसी जमीन को खरीदने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि कौन लोग पात्र होते हैं...
- जो लोग भारत के नागरिक हैं
- जो लोग बैंक में किसी तरह के डिफॉल्टर नहीं हैं
- जिनकी उम्र 18 साल हो
- जो लोग नौकरी करते हैं या जिनका अपना बिजनेस हो आदि।
- अगर आप लोन ले रहे हैं तो अपना सिबिल स्कोर जरूर चेक कर लें ताकि आपको पहले ही पता चल जाए कि आपको लोन मिल पाएगा या नहीं। इसके अलावा जमीन पर लोन लेने से पहले सभी बैंकों में पता कर लें कि किस बैंक की क्या ब्याज दर है। ऐसा इसलिए ताकि आप कम ब्याज दर वाले बैंक से लोन ले सकें।