What To Do if Loan Recovery Agent Bothers You: अक्सर हमें पैसों की कमी के कारण किसी जरूरी कार्य को पूरा कराने के लिए लोन का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, लोन लेने के बाद कई बार ऐसी स्थिति में बन जाती है कि लोन को चुकाने में देरी हो जाती है। ऐसे में लोन रिकवरी एजेंट द्वारा व्यक्ति को काफी परेशान किया जाता है। एक तरफ आर्थिक दिक्कतें ऊपर से लोन रिकवरी एजेंट द्वारा बार बार परेशान किए जाने से व्यक्ति के ऊपर कई तरह के संकट खड़े हो जाते हैं। अगर आपको लोन रिकवरी एजेंट द्वारा कर्ज न चुका पाने की स्थिति में परेशान किया जा रहा है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आपको लोन रिकवरी एजेंट द्वारा परेशान किया जा रहा है। ऐसे में आपके पास कई कानूनी अधिकार हैं, जिनकी सहायता लेकर आप बैंकिंग संस्था/लोन रिकवरी एजेंट के ऊपर कार्रवाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जानना जरूरी: अगर लोन रिकवरी के लिए बैंक कर रहा आपको परेशान, तो तुरंत उठाएं ये कदम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 08 May 2023 11:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन