PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: भारत सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उनसे किसी न किसी रूप में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में कई तरह की अलग-अलग योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं और अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत सितंबर 2023 में भारत सरकार द्वारा ही की गई।
{"_id":"689c249bf83e3e13850a1af4","slug":"loan-facility-of-pm-vishwakarma-yojana-mein-loan-kaise-milte-hai-2025-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर मिलता है लोन, जानें क्या आपको मिल पाएगा या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर मिलता है लोन, जानें क्या आपको मिल पाएगा या नहीं
Wed, 13 Aug 2025 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:07 AM IST
सार
PM Vishwakarma Yojana Mien Loan Kise Milta Hai: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो जान लें कि आपको इसमें लोन की भी सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
जान लें इस योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं जो लोग 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं जिनकी सूची नीचे दी गई है। अगर आप इस लिस्ट में हैं तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं...
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप मालाकार हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- आप अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- पत्थर तराशने वाले हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं
- जो लोग राजमिस्त्री हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- अगर आप सुनार हैं
- धोबी और दर्जी हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो लोग मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कितना और किसे मिलता है लोन?
- पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सस्ती ब्याज दर पर कुछ महीनों के लिए पहले 1 लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। फिर जब इसे वापस कर देते हैं, तो आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। ये लोग उन लोगों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। सरकार द्वारा ये लोग बिजनेस करने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
और भी मिलते हैं कई लाभ
- लोन के अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लोगों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे टूलकिट खरीद सके
- लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग भी दी जाती है जो उनके काम से जुड़ी होती है। इसके लिए प्रशिक्षण चलने तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है