PM Kisan Samman Nidhi Registration Process: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं और इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। आप भी अगर ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना का लाभ करोड़ों किसान ले रहे हैं।
{"_id":"689c0b714b719d1cec0b5196","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-registration-apply-online-process-pm-kisan-benefits-all-details-2025-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की हर किस्त में मिलते हैं 2 हजार रुपये, जानें कैसे जुड़ सकते हैं आप योजना से","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की हर किस्त में मिलते हैं 2 हजार रुपये, जानें कैसे जुड़ सकते हैं आप योजना से
Wed, 13 Aug 2025 09:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:20 AM IST
सार
PM Kissn Samman Nidhi Yojana Mein Kaise Apply Karein: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
कितना लाभ मिलता है?
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको आर्थिक लाभ मिलता है। इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। इस पैसे को सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अब तक योजना के अंतर्गत 20 किस्त जारी हो चुकी है।
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ना है तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- आपको अगर पीएम किसान योजना से जुड़ना है तो आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होता है या आप योजना के एप पर भी जा सकते हैं
- फिर आपको वेबसाइट पर 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा जहां पर आपको रूरल या अर्बन में किसी एक का चयन करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- अब आपको मांगी गई जानकारियां भरनी हैं जिसमें अपना आधार नंबर भरें
- फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भी यहां दर्ज करना है
- इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना होता है
- अब आपको कैप्चा कोड भरना है जो स्क्रीन पर दिया होता है
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर (जो आपने योजना में दिया है) पर एक ओटीपी आता है
- आपको इस ओटीपी को यहां भरना है और सत्यापित करवा लेना है
- इसके बाद आपको यहां पर वो दस्तावेज अपलोड करने हैं, जो मांगे जाएं
- फिर आपको फॉर्म सबमिट कर देना है
- इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आप इस योजना से जुड़ जाते हैं