फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर मिलता है लोन, जानें क्या आपको मिल पाएगा या नहीं

Wed, 13 Aug 2025 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Aug 2025 11:07 AM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Mien Loan Kise Milta Hai: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो जान लें कि आपको इसमें लोन की भी सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
loan facility of pm Vishwakarma yojana mein loan kaise milte hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: भारत सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उनसे किसी न किसी रूप में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में कई तरह की अलग-अलग योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं और अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत सितंबर 2023 में भारत सरकार द्वारा ही की गई।



इस योजना का उद्धेश्य लोगों को उनके काम में बेहतर बनाना और एडवांस स्किल से जोड़ना है जिसके लिए योजना से जुड़े लाभार्थियों को आर्थिक मदद भी दी जाती है। शायद आप न जानते हों, लेकिन पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को लोन की भी सुविधा देना का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ने के बाद लोन का लाभ लेना चाहते हैं, तो यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। आगे आप इसके बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
loan facility of pm Vishwakarma yojana mein loan kaise milte hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है योजना से?

जान लें इस योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं जो लोग 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं जिनकी सूची नीचे दी गई है। अगर आप इस लिस्ट में हैं तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं...

  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • आप अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
loan facility of pm Vishwakarma yojana mein loan kaise milte hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • धोबी और दर्जी हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं 
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
loan facility of pm Vishwakarma yojana mein loan kaise milte hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कितना और किसे मिलता है लोन?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सस्ती ब्याज दर पर कुछ महीनों के लिए पहले 1 लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। फिर जब इसे वापस कर देते हैं, तो आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। ये लोग उन लोगों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। सरकार द्वारा ये लोग बिजनेस करने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
loan facility of pm Vishwakarma yojana mein loan kaise milte hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

और भी मिलते हैं कई लाभ

  • लोन के अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लोगों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे टूलकिट खरीद सके
  • लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग भी दी जाती है जो उनके काम से जुड़ी होती है। इसके लिए प्रशिक्षण चलने तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed