फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एलआईसी: क्या बीमा पॉलिसी का प्रीमियम समय पर न भरने पर पुरानी राशि डूब जाती है? जानें नियम

Wed, 23 Sep 2026 02:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 23 Sep 2026 02:47 PM IST
सार

What Happens If LIC Premium Is Missed: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के पास पैसा न होने की वजह से उनकी एलआईसी की पॉलिसी प्रीमियम नहीं जमा हो पाती है। ऐसे में आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि क्या प्रीमियम न जमा करने से पॉलिसी लैप्स हो जाती है।

विज्ञापन
LIC Policy Premium Payment Rules: Does Money Get Lost on Missed Due Dates in hindi
एलआईसी पॉलिसी प्रीमियम नियम - फोटो : AI

LIC Policy Premium Payment Grace Period: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एलआईसी की पॉलिसी देश के करोड़ों परिवारों की वित्तीय सुरक्षा का आधार मानी जाती है। हालांकि, कई बार आर्थिक तंगी, किसी आपात स्थिति या सही समय पर ध्यान न रहने के कारण लोग अपनी पॉलिसी का प्रीमियम समय पर नहीं भर पाते हैं।



ऐसी स्थिति में अक्सर लोगों के मन में यह बड़ा डर बन जाता है कि क्या उनका जमा किया गया पूरा पैसा डूब जाएगा? सच यह है कि प्रीमियम न भरने पर आपका पैसा तुरंत नहीं डूबता। एलआईसी अपने ग्राहकों को ग्रेस पीरियड और पॉलिसी रिवाइव करने का पर्याप्त मौका देती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि प्रीमियम मिस होने पर बीमा के नियम क्या कहते हैं।

LIC Policy Premium Payment Rules: Does Money Get Lost on Missed Due Dates in hindi
पहले मिलता है ग्रेस पीरियड - फोटो : Adobe Stock

पहले मिलता है ग्रेस पीरियड

  • प्रीमियम की तय तारीख बीत जाने के बाद भी एलआईसी अपने ग्राहकों को भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देती है, जिसे ग्रेस पीरियड कहते हैं।
  • अगर आप सालाना, छमाही या तिमाही प्रीमियम भरते हैं तो आपको 30 दिनों का अतिरिक्त समय मिलता है।
  • मासिक प्रीमियम के मामले में यह छूट 15 दिनों की होती है। इस अवधि में बिना किसी लेट फीस के प्रीमियम भरा जा सकता है।
LIC Policy Premium Payment Rules: Does Money Get Lost on Missed Due Dates in hindi
क्या डूब जाता है आपका जमा किया गया पैसा? - फोटो : Adobe Stock
क्या डूब जाता है आपका जमा किया गया पैसा?
  • प्रीमियम न भरने पर आपका पैसा पूरी तरह नहीं डूबता। 
  • अगर आपने लगातार कम से कम दो या तीन साल तक प्रीमियम भरा है, तो आपकी पॉलिसी 'पेड-अप' स्थिति में बदल जाती है। यह पॉलिसी के प्लान और उसके टर्म्स पर निर्भर करता है।
  • इसका मतलब है कि पॉलिसी खत्म नहीं होगी, बल्कि उसका बीमा धन अनुपात के हिसाब से कम हो जाएगा और मैच्योरिटी पर आपको वह घटा हुआ पैसा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Policy Premium Payment Rules: Does Money Get Lost on Missed Due Dates in hindi
ग्रेस पीरियड खत्म होने पर पॉलिसी हो जाती है 'लैप्स' - फोटो : Adobe Stock

ग्रेस पीरियड खत्म होने पर पॉलिसी हो जाती है 'लैप्स'

  • अगर आप ग्रेस पीरियड के दौरान भी प्रीमियम जमा नहीं करते हैं, तो आपकी बीमा पॉलिसी निष्क्रिय यानी 'लैप्स' हो जाती है।
  • पॉलिसी लैप्स होने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि बीमा कंपनी का लाइफ कवर और मिलने वाले अन्य जोखिम सुरक्षा लाभ अस्थायी रूप से बंद हो जाते हैं।
  • इस दौरान कोई अनहोनी होने पर क्लेम मिलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
LIC Policy Premium Payment Rules: Does Money Get Lost on Missed Due Dates in hindi
लैप्स हो चुकी पॉलिसी को दोबारा ऐसे करें चालू - फोटो : AdobeStock

लैप्स हो चुकी पॉलिसी को दोबारा ऐसे करें चालू

  • अगर आपकी पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। 
  • सामान्यतौर पर एलआईसी ग्राहकों को पॉलिसी लैप्स होने की तारीख से 5 साल के भीतर उसे दोबारा चालू करने का मौका देती है।
  • इसके लिए आपको बकाया प्रीमियम, लेट फीस और आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल रिपोर्ट जमा करनी होती है।
  • एलआईसी समय-समय पर लेट फीस में छूट के लिए विशेष रिवाइवल अभियान भी चलाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed