फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Jeevan Tarun Plan: बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए इकट्ठा करना चाहते हैं पैसा, तो एलआईसी की इस स्कीम में करें निवेश

Sat, 18 Jun 2022 12:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun Plan: For Securing your child Future invest in this scheme
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : iStock

LIC Jeevan Tarun Plan: अपने बच्चों को लेकर हम सभी चिंतित रहते हैं। अच्छे स्कूल में दाखिले से लेकर उनकी उच्च शिक्षा की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में हम बच्चों के जन्म के समय से ही इसको लेकर बचत करने लगते हैं। वहीं अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करते हैं, तो एक समय बाद उन पैसों पर आपको शानदार रिटर्न मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC की एक खास स्कीम Jeevan Tarun Plan के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम को खासतौर पर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। देश में बड़े पैमाने पर लोग अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में निवेश करते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय अच्छी खासी रकम इकट्ठी कर सकते हैं। इन पैसों को आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं एलआईसी जीवन तरुण प्लान के बारे में विस्तार से -

LIC Jeevan Tarun Plan: For Securing your child Future invest in this scheme
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock

एलआईसी जीवन तरुण प्लान के तहत न्यूनतम बीमा राशि 75 हजार रुपये है। वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। एलआईसी की ये एक फ्लेक्सिबल स्कीम है। 

LIC Jeevan Tarun Plan: For Securing your child Future invest in this scheme
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock

इस स्कीम के तहत मैच्योरिटी के समय पैसे तब मिलते हैं, जब बच्चे की उम्र 25 वर्ष की हो जाती है। अगर आपके बच्चे की उम्र 7 साल है। इस स्थिति में आपके द्वारा निवेश किए गए पैसों का लाभ आपको तब मिलेगा जब उसकी उम्र 25 वर्ष की हो जाएगी। ऐसे में आपके निवेश की परिपक्वता अवधि कुल 18 वर्षों की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun Plan: For Securing your child Future invest in this scheme
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock

एलआईसी जीवन तरुण प्लान के अंतर्गत प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम अवधि 90 दिनों की होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 12 वर्ष तय की गई है। वहीं अगर निवेश के दौरान बच्चे के माता पिता की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में उसके भविष्य के सभी प्रीमियमों को माफ कर दिया जाता है। योजना के अंतर्गत 26 लाख रुपये तक का बीमा आपको मिलता है। 

विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun Plan: For Securing your child Future invest in this scheme
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock

बच्चों के भविष्य को एक अच्छी दिशा देने के लिए ये स्कीम एक शानदार विकल्प है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई लिखाई या उसके भविष्य को सुरक्षित दिशा देने के लिए आपको इस स्कीम में निवेश करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed