फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Jeevan Tarun: इस स्कीम में निवेश करने पर आपके बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित, मिलेगा 25 लाख रुपये तक का लाभ

Mon, 28 Mar 2022 05:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun plan after investing in this scheme you can secure your child future
एलआईसी जीवन तरुण प्लान - फोटो : istock

अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग निवेश करते हैं। कई लोग म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग लॉन्ग टर्म के लिए किसी शेयर में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर देते हैं। हालांकि, निवेश के इन रूपों में आपका पैसा डूब सकता है। ऐसे में मैच्योरिटी के समय आपको मिलने वाली राशि कई बातों पर निर्भर करती है। वहीं अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां आपके इन्वेस्टमेंट पर बाजार जोखिमों का खतरा ना हो। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छी खासी रकम इकट्ठी कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन तरुण प्लान है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की इस योजना के बारे में विस्तार से -

LIC Jeevan Tarun plan after investing in this scheme you can secure your child future
एलआईसी जीवन तरुण प्लान - फोटो : istock

एलआईसी जीवन तरुण प्लान एक फ्लेक्सीबल स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत आपके बच्चे की आयु जब 25 वर्ष की हो जाएगी उस समय आपको परिपक्वता लाभ मिलता है।

LIC Jeevan Tarun plan after investing in this scheme you can secure your child future
एलआईसी जीवन तरुण प्लान - फोटो : istock

यानी अगर आपके बच्चे की आयु 8 वर्ष है, तो इस स्थिति में आपकी पॉलिसी की अवधि 17 वर्ष में पूरी होगी। इस स्कीम की न्यूनतम बीमा राशि 75 हजार रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की सीमा को तय नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun plan after investing in this scheme you can secure your child future
एलआईसी जीवन तरुण प्लान - फोटो : istock

अगर आप इस स्कीम में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके बच्चे की न्यूनतम आयु 90 दिन होनी चाहिए। वहीं प्रवेश की अधिकतम आयु 12 वर्ष है। पॉलिसी के अंतर्गत आपको राशि तब मिलेगी, जब आपके बच्चों की उम्र 25 वर्ष हो जाएगी। मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि से आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun plan after investing in this scheme you can secure your child future
एलआईसी जीवन तरुण प्लान - फोटो : iStock

इस स्कीम के अंतर्गत अगर प्रीमियम भरते वक्त माता पिता की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में बच्चों के सभी प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है। इस पॉलिसी के अंतर्गत आपको 26 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed