फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UAN Number: क्या आपको भी नहीं पता अपने पीएफ खाते का यूएएन नंबर? मिनटों में जानने का ये रहा तरीका

Mon, 28 Mar 2022 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Mar 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
how to know your uan number by sms online and missed call
यूएएन नंबर जानने का तरीका क्या है - फोटो : istock

हर कोई चाहता है कि वो अपने जीवन में कुछ न कुछ बचत जरूर करें, जो कि आज के समय में जरूरी भी है। लोग निवेश करने के कई तरीके खोजते हैं। जहां एक तरफ लोग सोने में या अन्य तरीकों की पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग अपने बैंक खाते में भी पैसा जमा करते हैं ताकि भविष्य में उनको कोई परेशानी न हो। ठीक ऐसे ही हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ भी काम करता है। दरअसल, जो लोग नौकरी पेशा होते हैं, उनका एक पीएफ खाता खोला जाता है जिसमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी से कुछ पैसे जमा होते हैं और उतने ही पैसे कंपनी भी जमा करती है। वहीं, जब हम पीएफ खाते में ऑनलाइन लॉगिन करते हैं या कभी पीएफ खाते से पैसे निकालते हैं, तो इन सब कामों के लिए हमें यूएएन नंबर चाहिए होता है। लेकिन कई लोगों को अपना ये नंबर नहीं पता होता है। अगर आपको भी अपना यूएएन नंबर नहीं पता है, तो चलिए हम आपको इसे जानने के कुछ सरल तरीकों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

how to know your uan number by sms online and missed call
यूएएन नंबर जानने का तरीका क्या है - फोटो : istock

पहला तरीका

  • अगर आपको अपना यूएएन नंबर नहीं पता, और आप इसे जानना चाहते हैं तो आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है।
how to know your uan number by sms online and missed call
यूएएन नंबर जानने का तरीका क्या है - फोटो : istock
  • फिर यहां पर आपको लॉगिन के नीचे Know your UAN पर क्लिक करना है। इसके बाद यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालने के बाद रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक कर दें। फिर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। अब आधार नंबर भरकर शो यॉर यूएएन पर क्लिक करके आप अपना यूएएन नंबर जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to know your uan number by sms online and missed call
यूएएन नंबर जानने का तरीका क्या है - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • अपने पीएफ खाते का यूएएन नंबर जानने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी है। मिस्ड कॉल करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए आपको यूएएन नंबर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
how to know your uan number by sms online and missed call
यूएएन नंबर जानने का तरीका क्या है - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • आप मैसेज के जरिए भी अपना यूएएन नंबर जान सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मैसेज बॉक्स में जाकर EPFOHO UAN ENG लिखना है। वहीं, अगर आप इस जानकारी को हिंदी में जानना चाहते हैं, तो आपको मैसेज में EPFOHO UAN HIN लिखना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed