LIC Jeevan Sathi Policy: देश के अलग-अलग आय वालों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कई योजनाएं चला रहा है। एलआईसी की योजनाओं में निवेश करने पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसके साथ ही लोगों को बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसकी वजह से लोग एलआईसी की योजना में निवेश करना सुरक्षित मानते हैं। इन दिनों एलआईसी की एक स्कीम लोगों के बीच चर्चा विषय बनी हुई है। इस स्कीम का नाम जीवनसाथी बीमा प्लान है।
LIC Jeevan Sathi Policy: क्या है एलआईसी की जीवन साथी स्कीम? जिसमें मिलता है इतना सबकुछ
जानिए क्या है प्लान?
इस प्लान को पति-पत्नी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी खास बात यह है कि इस योजना के तहत एक ही प्रीमियम में दोनों को अलग-अलग मैच्योरिटी मिलती है, तो वहीं किसी एक व्यक्ति के नहीं रहने पर दूसरे को प्रीमियम नहीं भरना होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि पॉलिसी के अंत में दो-दो मैच्योरिटी का फायदा मिलता है।
अगर पति-पत्नी में कोई एक नहीं रहता है, तो एलआईसी की तरफ से एक लमसम रकम तुरंत दी जाती है। इसके बाद पूरी जिंदगी कुछ जरूरी खर्चों के लिए भी पैसे मिलते हैं। कई बार लोग इस डर से निवेश करने से डरते हैं कि अगर वह नहीं रहे, तो प्रीमियम कौन भरेगा। इसकी वजह से ही महिलाएं जीवन बीमा से वंचित रहती थीं। कंपनी ने जीवन साथी पॉलिसी को इसी को ध्यान में रखकर लॉन्च किया।
PM Kisan Nidhi Yojana: अब इस तरह आसानी से करें पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी, मदद करेगा ये सरकारी ऐप
क्या मिलता है फायदा?
भविष्य में पति-पत्नी में से एक नहीं रहने के कंपनी की तरफ से दूसरे तुरंत पांच लाख रुपये दिया जाता है। इसके साथ ही भविष्य के सभी प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है। इसके साथ ही एलआईसी हर साल दूसरे जीवनसाथी को करीब 50 हजार रुपये देती है। प्लान खरीदते समय चुने गए प्रीमियम पर यह रकम निर्भर होती है।
Aadhaar Card: UIDAI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब ऐसे भी बन जाएगा आधार कार्ड
इस पॉलिसी को 18 साल के लोग भी ले सकते हैं। अधिकतर उम्र की बात की जाए, तो 50 साल उम्र के लोग भी इस इस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी में निवेश के लिए न्यूनतम टर्म 13 साल है और अधिकतम 25 साल है। इस पॉलिसी को जितने साल के लिए आप खरदीते हैं, उससे तीन साल कम तक का प्रीमियम देना होगा।