फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Jeevan Pragati Plan: 200 रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 28 लाख, जानें क्या है स्कीम

Thu, 06 Oct 2022 02:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
LIC Jeevan Pragati Plan: You will get 28 lakhs rupees after investing two Hundred rupees
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : Istock

LIC Jeevan Pragati Plan: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस निवेश योजना का नाम जीवन प्रगति प्लान है। इस स्कीम की गिनती सुरक्षित निवेश के विकल्पों में की जाती है। यहां पैसे इन्वेस्ट करने पर आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्कीम में निवेश करने पर आपके पैसे सुरक्षित रहेंगे। वहीं रिटर्न भी काफी शानदार मिलेगा। इस स्कीम में निवेश करने के बाद रिस्क फ्री प्रॉफिट कमाने की काफी ज्यादा संभावना है। एलआईसी जीवन प्रगति प्लान में निवेश करने पर आपको बचत और सुरक्षा दोनों की गारंटी मिलती है। इसी वजह से देश में कई लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी जीवन प्रगति प्लान के बारे में विस्तार से - 

LIC Jeevan Pragati Plan: You will get 28 lakhs rupees after investing two Hundred rupees
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : istock

इस स्कीम में निवेश करने पर आपको जीवन बीमा के साथ जोखिम का फायदा भी मिलता है। वहीं नियमित तौर पर प्रीमियम का भुगतान करने पर इस प्लान के अंतर्गत आपको डेथ बेनिफिट भी मिलता है। ये हर 5 साल में बढ़ता रहता है। 

LIC Jeevan Pragati Plan: You will get 28 lakhs rupees after investing two Hundred rupees
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : istock

एलआईसी जीवन प्रगति प्लान खरीदने के पांच साल बाद अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में बेसिक सम एश्योर्ड की 100 प्रतिशत राशि नॉमिनी को दे दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Jeevan Pragati Plan: You will get 28 lakhs rupees after investing two Hundred rupees
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : istock

अगर आप एलआईसी जीवन प्रगति प्लान में 200 रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 28 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 6 हजार रुपये का निवेश (प्रतिदिन 200 रुपये) इस स्कीम में पूरे 20 सालों तक करना है।

विज्ञापन
LIC Jeevan Pragati Plan: You will get 28 lakhs rupees after investing two Hundred rupees
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : istock

ऐसे में मैच्योरिटी के समय आपको एकमुश्त 28 लाख रुपये मिलेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। इस स्कीम में दुर्घटना और विकलांगता राइडर का लाभ भी मिलता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed