फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: नहीं जाना पड़ेगा कहीं, घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड, जानें तरीका

Thu, 06 Oct 2022 12:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Oct 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
How to Download Ayushman Bharat Card Online Know Simple Steps
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

Download Ayushman Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें शिक्षा, रोजगार, पेंशन, आवास, राशन और स्वास्थ्य सुविधाएं देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे- केंद्र सरकार गरीब वर्ग के लिए आयुष्मान भारत योजना को चलाती है। हालांकि, अब इस योजना से राज्य सरकारें भी जुड़ी हैं। इसलिए अब इस योजना का नाम बदलकर  'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इनके जरिए कार्डधारक मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप योजना से जुड़े हैं, तो चलिए जानते हैं कि आप अपने आयुष्मान कार्ड को कैसे घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Download Ayushman Bharat Card Online Know Simple Steps
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं घर बैठे आयुष्मान कार्ड डाउनलोड:-

स्टेप 1

  • आप अगर आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं, तो आप अपने कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है। फिर यहां पर लॉगिन करने के लिए आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना है।
How to Download Ayushman Bharat Card Online Know Simple Steps
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर सामने एक नया पेज आएगा, जहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज कर दें। फिर अपने अंगूठे के निशान को वेरिफाई करवाएं और अब 'अप्रूव्ड बेनेफिशियरी' के विकल्प पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Download Ayushman Bharat Card Online Know Simple Steps
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अप्रव्ड गोल्ड कार्ड की एक लिस्ट नजर आएगी। जहां अपना नाम आपको सर्च करना है। फिर आपको कंफर्म प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। अब आपको सीएससी वैलेट में अपना पासवर्ड दर्ज करना है।
विज्ञापन
How to Download Ayushman Bharat Card Online Know Simple Steps
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको अपने पिन डालना है और फिर होम पेज पर जाना है। इसके बाद देखेंगे कि आपको कार्डधारक के नाम से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करके आप ये कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed