फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Jeevan Azad Plan: एलआईसी की शानदार पॉलिसी, लोगों के बीच है खूब मांग, जानिए क्या है इसकी खासियत

Mon, 20 May 2024 05:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 20 May 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
LIC Jeevan Azad Plan: lic jeevan azad a traditional life insurance plan invest and get guaranteed return
एलआईसी की शानदार पॉलिसी, लोगों के बीच है खूब मांग - फोटो : Istock

LIC Jeevan Azad Plan: भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) विभिन्न आय वाले लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। एलआईसी की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसकी योजनाओं में निवेश करने पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को बाजार जोखिमों के खतरों का भी सामना नहीं करना पड़ता है। यही वजह है कि एलआईसी की योजनाओं में निवेश करना सुरिक्षत माना जाता है। 

इन दिनों एलआईसी की एक योजना की लोगों के बीच काफी चर्चा है। इस योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम ने बीते साल लाॅन्च किया था, जिसका नाम जीवन आजाद प्लान (LIC Jeevan Azad Plan) है। एलआईसी की यह योजना लॉन्चिंग के बाद से ही लोगों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। आइए जानते हैं जीवन आजाद प्लान क्या है और इसमें ग्राहकों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं? 

LIC Jeevan Azad Plan: lic jeevan azad a traditional life insurance plan invest and get guaranteed return
एलआईसी की शानदार पॉलिसी, लोगों के बीच है खूब मांग - फोटो : Istock

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने जीवन आजाद प्लान को जनवरी 2023 में  लाॅन्च किया था। कंपनी इस योजना को इसलिए लाई थी कि लोगों को सुरक्षा के साथ बचत का भी फायदा मिले। यह एक एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल योजना है। इस योजना में ग्राहक को 15 से 20 साल की अवधि के लिए निवेश करना होगा। इस योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड अमाउंट 2 लाख रुपये है, तो वहीं एलआईसी की तरफ से इस योजना के तहत अधिकतम सम इश्योर्ड 5 लाख रुपये रखी गई है। 
 
LIC Jeevan Azad Plan: lic jeevan azad a traditional life insurance plan invest and get guaranteed return
एलआईसी की शानदार पॉलिसी, लोगों के बीच है खूब मांग - फोटो : Istock

अगर किसी ने इस पॉलिसी को खरीदा है या पॉलिसी का धारक है, तो उन्हें पॉलिसी खरीदते वक्त जो राशि बीमा कंपनी द्वारा तय की गई होगी वो मैच्योरिटी के समय पूरा भुगतान एकसाथ कर दिया जाएगा। एलआईसी के दस्तावेज के मुताबिक, जिनकी उम्र आठ वर्ष या उससे ज्यादा है, उनके लिए जोखिम को स्वीकार करने की तिथि यानी पॉलिसी के जारी होने की तिथि के साथ ही शुरू हो जाएगा। 

Aadhaar Card Update: क्या आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर? हो सकती है जेल, घर बैठे ऐसे करें चेक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Jeevan Azad Plan: lic jeevan azad a traditional life insurance plan invest and get guaranteed return
एलआईसी की शानदार पॉलिसी, लोगों के बीच है खूब मांग - फोटो : Istock

एलआईसी की तरफ से जीवन आजाद प्लान की जानकारी के लिए दस्तावेज वेबसाइट पर जारी किया गया। इस दस्तावेज के मुताबिक, जीवन आजाद प्लान का धारक बनने के लिए ग्राहक की उम्र कम से कम 90 दिन हो और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। 

PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार किसानों को हर महीने देगी तीन हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

विज्ञापन
LIC Jeevan Azad Plan: lic jeevan azad a traditional life insurance plan invest and get guaranteed return
एलआईसी की शानदार पॉलिसी, लोगों के बीच है खूब मांग - फोटो : Istock

जीवन आजाद प्लान के लिए एलआईसी ने किस्त को जमा करने के लिए चार तरह का प्लान बनाया है। एक न्यूनतम किस्त की राशि 5000 रुपये है। इसके बाद तिमाही 15000 रुपये, छमाही 25000 रुपये और वार्षिक 50000 रुपये किस्त की राशि है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed