LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है। इसकी बिडिंग डेट 4 मई से 9 मई के बीच निर्धारित की गई है। इसके शेयर का प्राइस रेंज 902 रुपये से 949 रुपये के बीच होगा। कंपनी अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। ऐसे में इस आईपीओ को लेकर निवेशक काफी उत्साहित दिख रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो एलआईसी का कोर काफी अच्छा है। इस कारण भविष्य में इसकी ग्रोथ काफी अच्छी होगी। इसके अलावा कंपनी की वैल्यूएशन भी अच्छी दिख रही है। एलआईसी की गिनती दुनिया की बड़ी बीमा कंपनियों में की जाती है। ऐसे में अगर आप भी एलआईसी के आईपीओ में पैसों को निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस स्थिति में कुछ बातों को जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते, तो आपको नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।
LIC IPO: एलआईसी आईपीओ में निवेश करने की बना रहे हैं योजना, तो जान लें ये जरूरी बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 May 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन