फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Aadhaar Stambh Plan: एलआईसी आधार स्तंभ प्लान में निवेश करने पर मिलते हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में

Tue, 04 Jan 2022 04:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
LIC Aadhaar Stambh Plan Benefits know all details about this scheme Utility News in Hindi
एलआईसी आधार स्तंभ - फोटो : LIC

एक बेहतर निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। अगर आप भविष्य में एक आत्मनिर्भर जीवन जीना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको व्यवस्थित ढंग से अपने पैसों को निवेश करना होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए एक अच्छा निवेश करते हैं, तो ऐसे में आपको बुढ़ापे में आर्थिक स्तर पर किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही खास पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न की प्राप्ति होगी। एलआईसी की इस खास पॉलिसी का नाम आधार स्तंभ योजना है। ये स्कीम आपको सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करती है। एलआईसी आधार स्तंभ पॉलिसी एक सहभागी बंदोबस्सती योजना है। इसके अंतर्गत बीमाधारक व्यक्ति की मृत्यु होने पर नॉमिनी को कवर राशी भी दी जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

LIC Aadhaar Stambh Plan Benefits know all details about this scheme Utility News in Hindi
एलआईसी आधार स्तंभ - फोटो : iStock

एलआईसी की आधार स्तंभ योजना को केवल आधार कार्ड धारक ही खरीद सकते हैं। अगर आप अपने पैसों को बिना जोखिम लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो LIC की ये पॉलिसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। 

LIC Aadhaar Stambh Plan Benefits know all details about this scheme Utility News in Hindi
एलआईसी आधार स्तंभ - फोटो : Twitter

इस प्लान को केवल पुरुष ही खरीद सकते हैं। ये एक एंडोमेंट प्लान है, जिसमें परिपक्वता आयु के पूरा होने पर व्यक्ति को एकमुश्त राशि दी जाती है। इस स्कीम में न्यूनतम प्रवेश आयु 8 वर्ष है। वहीं अधिकतम प्रवेश आयु 55 साल है। इस प्लान की न्यूनतम अवधि 10 साल की है। वहीं अधिकतम 20 साल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Aadhaar Stambh Plan Benefits know all details about this scheme Utility News in Hindi
एलआईसी आधार स्तंभ - फोटो : LIC

आप इस स्कीम में कम से कम 70 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं। बात अगर अधिकतम निवेश राशि की करें, तो उसे 3 लाख रुपये निश्चित किया गया है। इस स्कीम में आप प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर कर सकते हैं।

विज्ञापन
LIC Aadhaar Stambh Plan Benefits know all details about this scheme Utility News in Hindi
एलआईसी आधार स्तंभ - फोटो : Pixabay

इस स्कीम में निवेश किए गए पैसों को मैच्योरिटी के पूरा होने पर ग्राहक को दे दिया जाता है। वहीं दुर्भाग्यवश पॉलिसी लेने के 5 साल बाद व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो इस स्थिति में बीमित राशि नॉमिनी को दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed