फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: क्या आप जानते हैं जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच का फर्क? आसान भाषा में यहां समझिए

Tue, 04 Jan 2022 02:22 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 04 Jan 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Know the difference between Junction Terminal and Central Railway Station
जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच क्या फर्क है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक हैं। आज भी यात्रा करने के लिए रेलवे को ही सबसे सुरक्षित व सुविधाजनक माना जाता है, यही कारण है कि रोजाना ट्रेन से लाखों लोग सफर करते हैं। आपने भी कभी न कभी ट्रेन से सफर किया ही होगा, इस दौरान आप कई स्टेशन से गुजरे होंगे। इसके अलावा आपके शहर में भी कई रेलवे स्टेशन होंगे। आपने ये जरूर देखा होगा कि इन सभी स्टेशनों के नाम होते हैं, जिसमें किसी नाम के आगे टर्मिनल तो किसी के आगे जंक्शन या फिर कई स्टेशन के आगे तो सेंट्रल भी लगा होता है। लेकिन क्या कभी आपने इन नामों को लगाए जेने के पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? अगर आपके इसके पीछे वजह नहीं पता तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि रेलवे स्टेशन के नाम के आगे टर्मिनल, जंक्शन या फिर सेंट्रल क्यों लगाया जाता है। 

Indian Railways Know the difference between Junction Terminal and Central Railway Station
जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच क्या फर्क है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सेंट्रल स्टेशन

  • आपने कई स्टेशन देखे होंगे जिसके आगे सेंट्रल लिखा होता है, जैसे- मुंबई सेंट्रल या कानपुर सेंट्रल। दरअसल, सेंट्रल स्टेशन का मतलब होता है कि वह स्टेशन उस शहर का सबसे मुख्य स्टेशन होता है। सेंट्रल स्टेशन शहर का सबसे व्यस्त और पुराना स्टेशन होता है। इस स्टेशन से बहुत ज्यादा मात्रा में ट्रेनें गुजरती हैं।
Indian Railways Know the difference between Junction Terminal and Central Railway Station
जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच क्या फर्क है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • लेकिन इसके मतलब ये नहीं है कि हर शहर के सबसे व्यस्त स्टेशन को सेंट्रल का नाम दे दिया जाता है। सेंट्रल स्टेशन हर शहर में हो ये जरूरी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Know the difference between Junction Terminal and Central Railway Station
जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच क्या फर्क है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
जंक्शन स्टेशन 
  • वहीं जंक्शन स्टेशन की बात करें तो ये वो स्टेशन होते हैं जहां पर दो या दो से भी अधिक रूट निकलते हैं। इसे समझने के लिए उदाहरण लें तो,  दिल्ली जंक्शन से शाहदरा, सब्जी मंडी, सदर बाजार व दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन तक ट्रेनें जाती है और ये स्टेशन आगे जाकर दूसरे शहरों से मिलते हैं। 
विज्ञापन
Indian Railways Know the difference between Junction Terminal and Central Railway Station
जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच क्या फर्क है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

टर्मिनल स्टेशन

  • टर्मिनल स्टेशन का मतलब उन स्टेशन से है जहां से ट्रेनें आगे जाने नहीं जाती। इसका मतलब ये है कि ट्रेनें वहां आती तो हैं लेकिन उससे आगे का सफर तय नहीं करतीं। जिस दिशा से ट्रेन आती है उसे वापस उसी दिशा में जाना होता है।  वो स्टेशन ही टर्मिनल स्टेशन कहलाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed