फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुराल में गहने और जरूरी कागज छोड़कर आ गई हैं? वापस लेने के लिए ऐसे उठाएं कदम

Sat, 26 Sep 2026 10:15 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 26 Sep 2026 10:15 AM IST
सार

Stridhan Rights: अगर कोई महिला ससुराल से मायके आ गई है और उसके गहने, कपड़े या जरूरी दस्तावेज वहीं रह गए हैं तो उन्हें वापस लेने के लिए पहले लिखित तौर पर सामान मांगना बेहतर होता है। सामान न मिलने पर पुलिस में शिकायत और जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद ली जा सकती है।
 

विज्ञापन
Left Your Jewellery and Important Documents at In Laws House Know How to Get Them Back
ससुराल में रह गया शादी का सामान, तो घबराएं नहीं - फोटो : AI

अगर कोई महिला किसी वजह से ससुराल छोड़कर मायके आ गई है और उसके गहने, कपड़े या जरूरी दस्तावेज वहीं रह गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपने सामान को वापस लेने के लिए कुछ आसान कदम उठाए जा सकते हैं। खासकर शादी के समय मिले गहने और दूसरी निजी चीजों को लेकर महिला को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि ऐसे स्थिति में आपके क्या अधिकार हैं।

Left Your Jewellery and Important Documents at In Laws House Know How to Get Them Back
Investment - फोटो : AdobeStock

सबसे पहले सामान की पूरी लिस्ट बनाएं
सबसे पहले यह लिख लें कि ससुराल में आपका कौन-कौन सा सामान रखा है। इसमें गहने, कपड़े, बैंक से जुड़े कागज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, आधार या दूसरी जरूरी चीजें शामिल हो सकती हैं। गहनों की बात हो तो उनकी संख्या, डिजाइन और अगर बिल या फोटो मौजूद है तो उसकी जानकारी भी संभालकर रखें।

Left Your Jewellery and Important Documents at In Laws House Know How to Get Them Back
iCloud Mail - फोटो : Apple iCloud

पहले लिखित तौर पर सामान मांगें
सामान लेने के लिए सीधे विवाद करने के बजाय पति या ससुराल वालों को लिखित तौर पर सामान वापस करने के लिए कह सकती हैं। मैसेज, ईमेल या किसी दूसरे लिखित माध्यम से अपनी चीजों की पूरी जानकारी देते हुए उन्हें वापस करने की बात कहें। इससे बाद में यह भी दिखाया जा सकता है कि आपने अपना सामान वापस मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Left Your Jewellery and Important Documents at In Laws House Know How to Get Them Back
jewellery - फोटो : Adobe stock
गहने सिर्फ 'ससुराल का सामान' नहीं होते
शादी के समय महिला को मिले गहने और दूसरी निजी चीजें उसके स्त्रीधन का हिस्सा हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों में स्त्रीधन को महिला की संपत्ति माना गया है और कुछ मामलों में अदालत ने ससुराल पक्ष के पास रखे गहने वापस करने से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई की है। इसलिए केवल यह कह देना कि गहने ससुराल में रखे हैं, अपने आप में उनका मालिकाना हक ससुराल वालों को नहीं देता।

 
विज्ञापन
Left Your Jewellery and Important Documents at In Laws House Know How to Get Them Back
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

 सामान वापस न मिले तो क्या करें?
अगर बार-बार मांगने के बाद भी सामान वापस नहीं किया जाता है तो महिला पुलिस में शिकायत कर सकती है। शिकायत में यह साफ-साफ बताना चाहिए कि कौन-कौन सी चीजें ससुराल में रह गई हैं और उन्हें वापस क्यों नहीं किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर वकील की मदद से आगे कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। घरेलू हिंसा की स्थिति में महिला अदालत से अपने स्त्रीधन और दूसरे सामान से जुड़े संरक्षण के लिए भी मदद मांग सकती है। घरेलू हिंसा कानून में मजिस्ट्रेट को स्त्रीधन और कुछ दूसरी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आदेश देने की शक्ति दी गई है।

सेविंग अकाउंट में ही रखती हैं सारे पैसे? महिलाएं पहले जान लें इमरजेंसी फंड का ये तरीका

ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं तो सिर्फ स्क्रीनशॉट न लें, ऑर्डर के बाद ये 5 चीजें जरूर संभालें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed