Land Buying Alert: कहा जाता है कि अगर आपको पैसे से पैसा बनाना है तो ऐसी जगह पर निवेश करें, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सके। लोग इसके लिए भले ही अलग-अलग विकल्प खोजेते हैं, लेकिन जानकार प्रॉपर्टी में निवेश करने को अच्छे विकल्प के तौर पर देखते हैं। बाकी चीजों की तरह जमीन खरीदने के बाद उसकी कीमत कम नहीं होती बल्कि, बढ़ती ही रहती है।
{"_id":"6819f7e53cecb2482906cc4a","slug":"land-buy-guide-tips-four-things-to-keep-in-mind-while-buying-land-key-points-2025-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Land Buying Tips: जमीन खरीदते समय नहीं रखेंगे इन 4 बातों का ध्यान, तो ठग चुरा लेंगे जिंदगी भर की कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Land Buying Tips: जमीन खरीदते समय नहीं रखेंगे इन 4 बातों का ध्यान, तो ठग चुरा लेंगे जिंदगी भर की कमाई
Thu, 08 May 2025 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 May 2025 09:59 AM IST
सार
Land Buying Tips and Guide: क्या आप जानते हैं कि जमीन खरीदते समय एक छोटी सी गलती हम पर भारी पड़ सकती है। अगर आप इनका ध्यान नहीं रखते हैं तो आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
जमीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe stock
जमीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe stock
बचना है ठगी से, तो इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- अगर आप जमीन खरीद रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। इसमें सबसे पहले तो आपको प्रॉपर्टी की हिस्ट्री चेक करनी है। इसमें आपको ये देखना है कि प्रॉपर्टी का पहला मालिक कौन था? ये प्रॉपर्टी कितनी बार बिक चुकी है? क्या ये प्रॉपर्टी होल्ड फ्री है आदि। इन सब चीजों को चेक करें।
जमीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Freepik
नंबर 2
- आपको प्रॉपर्टी के पेपर्स जरूर चेक करने हैं। दस्तावेजो को चेक करें कि ये नकली तो नहीं है। आप जमीन के खतौनी/खसरा नंबर चेक कर सकते हैं। इससे आपको जमीन के बारे में काफी और सही जानकारी मिल जाती है। अगर इसमें कोई गड़बड़ है तो जमीन न खरीदें, वरना आपके पैसे डूब सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Freepik
नंबर 3
- जमीन का इनकंब्रेंस सर्टिफिकेट जरूर चेक करना चाहिए क्योंकि इससे आपको ये पता चलता है कि जमीन पर कोई कर्ज तो नहीं है। आप ये भी जान सकते हैं कि जमीन को लेकर कोई कानूनी अड़चन तो नहीं है। यही नहीं, आप रजिस्टार ऑफिस जाकर जमीन का पिछला पूरा रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं जिससे आप किसी भी तरह की ठगी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
जमीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Freepik
नंबर 4
- सबसे बड़ी ठगी एडवांस या टोकन मनी देने के नाम पर हो सकती है। इसलिए अगर आप किसी प्रॉपर्टी के लिए एडवांस दे रहे हैं तो लील एग्रीमेंट जरूर बनवाएं और फिर पेमेंट करें। वहीं, जब बाकी पेमेंट देकर रजिस्ट्री करवाएं तो उसकी रसीद जरूर लें। कोशिश करें टोकन मनी चेक में या ऑनलाइन दें। कैश देने से बचना चाहिए।