फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Sindoor: कितने तरह की होती हैं स्ट्राइक? जानिए कैसे हर मोर्चे पर दुश्मन को दिया जाता है जवाब

Wed, 07 May 2025 08:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 May 2025 08:10 PM IST
सार

How Many Kinds of Strike: कितनी तरह की होती हैं स्ट्राइक और कैसे इसके जरिए दुश्मन देश को कूटनीतिक, आर्थिक, सैन्य और तकनीकी मोर्चों पर ध्वस्त किया जाता है?

विज्ञापन
How Many Kinds of Strike Surgical Air Missile Drone Cyber Economy Strikes in Hindi
How Many Kinds of Strike - फोटो : AdobeStock

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक मिसाइल स्ट्राइक किया है। इनमें बहावलपुर, मुरीदके, चक अमरू, सियालकोट, भीमबेर, गुलपुर, कोटली, बाघ और मुजफ्फराबाद जैसे आतंकी गढ़ शामिल हैं।



यह पहली बार नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान को उसकी हरकतों का जवाब सख्ती से दिया है। इससे पहले उरी और पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाई को अंजाम दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कितनी तरह की होती हैं स्ट्राइक और कैसे इसके जरिए दुश्मन देश को कूटनीतिक, आर्थिक, सैन्य और तकनीकी मोर्चों पर ध्वस्त किया जाता है?

How Many Kinds of Strike Surgical Air Missile Drone Cyber Economy Strikes in Hindi
How Many Kinds of Strike - फोटो : AdobeStock

सर्जिकल स्ट्राइक 

  • इसमें एक देश दुसरे देश की सीमा में घुसकर सटीक ढंग से हमला करता है।
  • इसमें एक खास टारगेट को चुना जाता है और उस पर रणनीतिक ढंग से हमला किया जाता है।
  • साल 2016 में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकी लॉन्चपैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। 
How Many Kinds of Strike Surgical Air Missile Drone Cyber Economy Strikes in Hindi
How Many Kinds of Strike - फोटो : AdobeStock

एयर स्ट्राइक 

  • एयर स्ट्राइक में लड़ाकू विमानों और ड्रोन से दुश्मन देश के ठिकानों पर हमला किया जाता है।
  • इसमें एयरक्राफ्ट और ड्रोन के जरिए दुश्मन देशों के ठिकानों, हथियारों के डिपो, आतंकवादी कैंप्स आदि पर बम बरसा कर उसको तबाह किया जाता है।
  • जमीन पर किए जाने वाले हमले की तुलना में यह ज्यादा तेज और विध्वंसक होता है।
  • साल 2019 में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप को एयर स्ट्राइक से तबाह किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Kinds of Strike Surgical Air Missile Drone Cyber Economy Strikes in Hindi
How Many Kinds of Strike - फोटो : AdobeStock

मिसाइल स्ट्राइक 

  • इसमें बैलिस्टिक मिसाइल या क्रूज मिसाइलों की मदद लेकर दुश्मन देशों के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला किया जाता है।
  • अमेरिका ने ईरान के कासिम सुलेमानी को मारने के लिए मिसाइल स्ट्राइक किया था।
  • वहीं भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर में इस रणनीति को अपनाया है।
विज्ञापन
How Many Kinds of Strike Surgical Air Missile Drone Cyber Economy Strikes in Hindi
How Many Kinds of Strike - फोटो : AdobeStock

इकोनॉमिक स्ट्राइक 

  • इसमें आर्थिक प्रतिबंधों, बहिष्कार या व्यापारिक नीतियों के जरिए दुश्मन देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जाता है।
  • इसमें एक देश दूसरे देश के ऊपर व्यापार प्रतिबंध (Trade Embargo) लगाता है।
  • उदाहरण के तौर पर अमेरिका ने लंबे समय तक क्यूबा के ऊपर ट्रेड इम्बार्गो लगा रखा था।
  • वहीं इन दिनों अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
  • उसे स्विफ्ट सिस्टम प्रणाली से भी बाहर कर रखा है।
  • वहीं भारत भी समय समय पर पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्तों को तोड़कर उस पर इकोनॉमिक स्ट्राइक कर चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed