फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना में करने जा रही हैं आवेदन? जान लीजिए किन-किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Thu, 27 Mar 2025 03:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 03:05 PM IST
सार

Lakhpati Didi scheme: इस योजना के जरिए सरकार ग्रामीण और शहरी महिलाओं को एकत्रित करके उनको वित्तीय रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाना चाहती है। लखपति दीदी योजना को खासतौर पर केवल महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Lakhpati Didi scheme apply Online Know Important documents required lakhpati didi yojana ke liye dastavej
Lakhpati Didi scheme - फोटो : Adobe Stock

Lakhpati Didi scheme: महिलाओं को देश में आर्थिक स्तर पर सशक्त करने और उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत भारत सरकार महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दे रही है। लखपति दीदी योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। इस योजना के जरिए सरकार ग्रामीण और शहरी महिलाओं को एकत्रित करके उनको वित्तीय रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाना चाहती है। लखपति दीदी योजना को खासतौर पर केवल महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस कारण पुरुष इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

Lakhpati Didi scheme apply Online Know Important documents required lakhpati didi yojana ke liye dastavej
Lakhpati Didi scheme - फोटो : Adobe Stock

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को 1 लाख रुपये की सालाना आय कमाने में मदद करना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को नए बिजनेस की प्लानिंग और मार्केटिंग स्ट्रैटजी बनाने में मदद करती है। 

Lakhpati Didi scheme apply Online Know Important documents required lakhpati didi yojana ke liye dastavej
Lakhpati Didi scheme - फोटो : Adobe Stock

लखपति दीदी योजना की खास बात यह है कि इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। इस लोन पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है। 

AC Tips And Tricks: एसी के फिल्टर को भूलकर भी न करें इस तरह साफ, वरना लग सकती है मोटी चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhpati Didi scheme apply Online Know Important documents required lakhpati didi yojana ke liye dastavej
Lakhpati Didi scheme - फोटो : Adobe Stock

अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता और मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज शामिल हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Lakhpati Didi scheme apply Online Know Important documents required lakhpati didi yojana ke liye dastavej
Lakhpati Didi scheme - फोटो : Adobe Stock

इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को वित्तीय आत्मनिर्भरता प्रदान करना चाहती है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाता है ताकि महिलाएं स्वरोजगार के जरिए अपने परिवार को आर्थिक स्तर पर मजबूत कर सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed