फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात जान लें: बड़ा आसान है अटल पेंशन योजना से जुड़ना, मिलती है 5 हजार रुपये तक की पेंशन

Thu, 27 Mar 2025 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:11 PM IST
सार

Atal Pension Yojana: अगर आपको भी 60 साल के बाद पेंशन चाहिए तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है।

विज्ञापन
Atal pension yojana registration process in hindi and check benefits
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana Registration: हम भले ही आज कितना ही पैसा कमा लें, लेकिन कहीं न कहीं हर किसी को चिंता अपने भविष्य की ही रहती है। लगभग हर कोई ऐसे तरीके ढूंढता है जिससे वो अपने बुढ़ापे के लिए पैसे बचा पाए। इसके लिए कोई बैंक खाते में पैसा रखता है, तो कोई एफडी करवाता है।

जबकि, कई लोग एलआईसी जैसी कई अन्य जगहों पर निवेश करते हैं। पर क्या आप अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं क्योंकि इस योजना के अंतर्गत आपको 5 हजार रुपये तकी पेंशन प्राप्त हो सकती है? तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से...

Atal pension yojana registration process in hindi and check benefits
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

पहले योजना को समझ लें

  • अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना में 18-40 वर्ष की उम्र के लोग जुड़ सकते हैं। इसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल बाद आपको 1 हजार रुपये महीने से लेकर 5 हजार रुपये महीने तक की पेंशन मिल सकती है।
Atal pension yojana registration process in hindi and check benefits
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कितने पैसे निवेश कर सकते हैं?

  • अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप इस उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये इस योजना में निवेश करने होते हैं, जो आपके बैंक खाते से कटते रहते हैं। फिर 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal pension yojana registration process in hindi and check benefits
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आपको भी इस योजना से जुड़ना है तो आपको अपने बैंक में जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है
  • फिर आपसे आपकी कुछ जानकारी ली जाती है और कुछ दस्तावेज भी
विज्ञापन
Atal pension yojana registration process in hindi and check benefits
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को इस योजना से लिंक किया जाता है
  • इसमें आपको पेंशन प्लान चुनना होता है जिसमें 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये महीना पेंशन वाले प्लान होते हैं
  • इसके बाद आपके प्लान को जोड़ा जाता है और फिर हर महीने आपके अकाउंट से कितना प्रीमियम कटेगा ये भी जानकारी दी जाती है
  • बस फिर आप इस योजना से जुड़ जाते हैं जिसकी स्लिप आपको दी जाती है, इसे संभालकर रखें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed