Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Kya inverter ko band karna chahiye ya nahin Should You Turn Off Your Inverter Experts Explain the Correct Way
{"_id":"68cd017000be36b3e80bbd00","slug":"kya-inverter-ko-band-karna-chahiye-ya-nahin-should-you-turn-off-your-inverter-experts-explain-the-correct-way-2025-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Inverter Safety Tips: क्या इस्तेमाल नहीं होने पर इनवर्टर को बंद कर देना चाहिए? जानिए सही जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Inverter Safety Tips: क्या इस्तेमाल नहीं होने पर इनवर्टर को बंद कर देना चाहिए? जानिए सही जवाब
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:38 PM IST
सार
Inverter Safety Tips Hindi: वर्तमान समय में लोगों के घरों में इनवर्टर बेहद जरूरी हो चुकी है। घर की बिजली चली जाती है, तो यह तुरंत काम आता है। अगर गर्मी के मौसम बिजली जाना आम बात है। ऐसे में इनवर्टर लोगों के लिए काफी राहत देने वाला होता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या इस्तेमाल नहीं होने पर इनवर्टर को बंद कर देना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Inverter Safety Tips Hindi: वर्तमान समय में लोगों के घरों में इनवर्टर बेहद जरूरी हो चुकी है। घर की बिजली चली जाती है, तो यह तुरंत काम आता है। अगर गर्मी के मौसम बिजली जाना आम बात है। ऐसे में इनवर्टर लोगों के लिए काफी राहत देने वाला होता है। लेकिन हर किसी के मन में एक सवाल आता है कि क्या इनवर्टर को हमेशा चालू रखना चाहिए या इस्तेमाल नहीं होने पर बंद कर देना चाहिए?
कई लोग मानते हैं कि इनवर्टर को इस्तेमाल न होने पर बंद करने से बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है, जबकि कुछ लोग इसे लगातार ऑन रखते हैं ताकि बिजली जाने पर परेशानी न हो। लेकिन आपको बता दें कि इनवर्टर को चालू या बंद करने का फैसला आपकी जरूरत और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर है। अगर आप पूर दिन घर पर नहीं रहते हैं, तो इस बंद देना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन लगातार ऑन रहने पर भी इसके अलग फायदे हैं।
2 of 5
क्या इस्तेमाल नहीं होने पर इनवर्टर को बंद कर देना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
विशेषज्ञों के मुताबिक, इनवर्टर को हमेशा ऑन रखना ठीक रहता है, क्योंकि इससे बैटरी चार्जिंग का साइकल ठीक रहता है। इसका फायदा यह है कि बिजली कटने पर तुरंत बैकअप मिल जाता है और जो काम कर रहे होते हैं बिना रुके चलता रहता है। सुविधा के लिहाज से इनवर्टर को हमेशा ऑन रखना सही है।
3 of 5
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि, ऑन रहने पर बैटरी लगातार चार्जिंग मोड में रहती है, जिससे कभी-कभी गर्म हो सकती है या ओवरचार्जिंग की समस्या आ सकती है। इसके कारण बीच-बीच में इनवर्टर को बंद करना बैटरी के लिए अच्छा माना जाता है।
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप लंबी यात्रा पर घर से बाहर जा रहे हैं, तब इनवर्टर को बंद करने का सबसे सही समय है। इससे बिजली की बचत होती है और बैटरी भी बिना किसी के कारण डिस्चार्ज या गर्म नहीं होती है। यानी सही समय पर इसे बंद करने का फायदा मिलता है।
क्या इस्तेमाल नहीं होने पर इनवर्टर को बंद कर देना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
इनवर्टर को हमेशा ऑन रखना जरूरी नहीं है। आप इनवर्टर को बंद करने का फैसला अपने आवश्यकता के हिसाब से तय कर सकते हैं। सही तरीके से ऑन और ऑफ करने से बैटरी की लाइफ बढ़ती है और इससे बिजली की बचत भी होती है। इसलिए अगर प कुछ दिनों के लिए कहीं बाहर जा रहे हों तो इनवर्टर को बंद करके जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।