Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria kaun jud sakta hai atal pension scheme se
{"_id":"68cc13c145962237ae0d58ff","slug":"atal-pension-yojana-eligibility-criteria-kaun-jud-sakta-hai-atal-pension-scheme-se-2025-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension: किसे मिल सकती है 60 वर्ष की उम्र बाद 5 हजार रुपये की पेंशन और किसे नहीं? यहां जानें पात्रता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Pension: किसे मिल सकती है 60 वर्ष की उम्र बाद 5 हजार रुपये की पेंशन और किसे नहीं? यहां जानें पात्रता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:48 AM IST
सार
Atal Pension Yojana Ka Labh Kise Milta Hai: अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत लोगों को 60 वर्ष के बाद पेंशन देने का प्रावधान है। वैसे, ये निवेश योजना है जिसमें पहले पैसे लगाओ और फिर लाभ मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria Detail In Hindi: मौजूदा समय में एक बड़ी तबका नौकरीपेशा है। लोग महीने भर काम करते हैं और तब उन्हें सैलरी मिलती है। इसके बाद वे इस कमाई से अपनी आजीविका चलाते हैं और अपनी आज की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके अलावा अपने आने वाले कल के भी लोग बचत करते हैं। ये इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि एक उम्र के बाद जब आपके पास कमाई के स्त्रोत नहीं हैं, तो आप कैसे अपने खर्चो को पूरा करेंगे और वो भी खासतौर पर बुढ़ापे में।
इसलिए लोग कई तरह की स्कीमों में निवेश भी करते हैं। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना, जो सरकारी होने की वजह से भरोसेमंद मानी जाती है। इस योजना में 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन देने का प्रावधान है। तो चलिए जानते हैं ये योजना क्या है और किसे इसका लाभ मिल सकता है और किसे नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस अटल पेंशन योजना के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले योजना को समझें
दरअसल, अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है और ये एक निवेश योजना है। इसमें आपको पहले अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने एक प्रीमियम भरना होता है और फिर 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको हर महीने 1-5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त होगी।
3 of 5
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर इस योजना में आवेदन के समय आपकी उम्र 18 वर्ष है, तो इस हिसाब से आपका हर माह का प्रीमियम 210 रुपये होगा और 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
आप अगर अटल पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो जान लें कि जो लोग भारत के नागरिक हैं, सिर्फ वे ही इस अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होते हैं। इसके अलावा जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है सिर्फ वे ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र इससे कम या अधिक है, तो आप आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं अटल पेंशन योजना से?
आपको अगर इस अटल पेंशन योजना में आवेदन करना है तो सबसे पहले अपने बैंक की शाखा में जाना होता है
यहां जाकर संबंधित बैंक अधिकारी से मिलें जो आपकी केवाईसी करता है
फिर आपके बैंक खाते से योजना को लिंक किया जाता है और आपको पेंशन प्लान चुनना होता है कि आपको हर महीने 1, 2, 3, 4 या 5 हजार रुपये पेंशन प्लान में से क्या प्लान चाहिए
इसके बाद आपको एक रसीद दी जाती है और फिर हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम के पैसे कट जाते हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।