फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: महज 50 रुपये खर्च कर आप भी बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड, घर बैठे ऐसे करें आवेदन

Fri, 13 May 2022 04:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 May 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Know How to Make Pvc Aadhaar Card at Home and Process to Apply Online Pvc Aadhar Card in Hindi
50 रुपये में पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। दरअसल, बैंक के कामों में, सरकारी राशन कार्ड के लिए, सिम कार्ड लेने के लिए, टिकट बुक करने के लिए, आईडी कार्ड के तौर पर आदि लगभग सभी जगह पर तो आधार कार्ड चाहिए होता है। ऐसे में आधार कार्ड को संभालकर रखना भी जरूरी है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका आधार कार्ड फट भी सकता है, बारिश में भीगने के कारण खराब हो सकता है आदि। लेकिन अगर आप आधार कार्ड का पीवीसी कार्ड बनवाते हैं, तो आप इन सब नुकसानों से बच सकते हैं। वहीं, इस पीवीसी कार्ड को आप घर बैठे खुद ही ऑर्डर कर सकते हैं और मान्यता भी पूरी। तो चलिए आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Know How to Make Pvc Aadhaar Card at Home and Process to Apply Online Pvc Aadhar Card in Hindi
50 रुपये में पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : istock

ऐसे घर बैठे मंगवा सकते हैं पीवीसी कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड सुरक्षित रहे, तो आप पीवीसी कार्ड मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai।gov।in/my-aadhaar/get-aadhaar।html पर जाना है।
Know How to Make Pvc Aadhaar Card at Home and Process to Apply Online Pvc Aadhar Card in Hindi
50 रुपये में पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब पेज में नीचे की तरफ आपको आना है, और यहां पर आपको पीवीसी आधार कार्ड वाला ऑप्शन नजर आएगा। इस विकल्प पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know How to Make Pvc Aadhaar Card at Home and Process to Apply Online Pvc Aadhar Card in Hindi
50 रुपये में पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपनी कुछ चीजें दर्ज करनी है, जैसे- अपना 12 अंकों का आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड यहां पर दर्ज करना है। फिर आपको 'सेंड ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
Know How to Make Pvc Aadhaar Card at Home and Process to Apply Online Pvc Aadhar Card in Hindi
50 रुपये में पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार से लिंक नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करके आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है। अब एक बार अपनी जानकारी चेक करें और आगे बढ़ें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed