फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sim Card: जानना चाहते हैं आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड हैं एक्टिव? तो घर बैठे इस सरल तरीके से लगाएं पता

Tue, 29 Mar 2022 08:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Mar 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
know how many sim card are activated on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं - फोटो : istock

अगर कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। इसका सबसे बड़ा कारण है कि लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सरकारी सुविधाएं लेने तक, हर एक चीज के लिए आधार की जरूरत होती है। वहीं, अगर आपको सिम कार्ड लेना है, तो भी आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन कई बार ऐसी शिकायतें भी सामने आती हैं, जिनमें लोगों के आधार से एक से ज्यादा सिम कार्ड बिना उनकी जानकारी के चलते हैं। दरअसल, ये सब जालसाज करते हैं, जो दूसरे लोगों के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके ऐसा करते हैं। इसी बात को ध्यान रखते हुए और इससे लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। दरअसल, पिछले दिनों दूरसंचार विभाग ने एक पोर्टल टेलिकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन लॉन्च किया, जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं। तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

know how many sim card are activated on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं - फोटो : istock
क्यों जरूरी है जानना?
  • आजकल जालसाज काफी एक्टिव हो गए हैं, और वो फर्जी तरीके से लोगों के आधार कार्ड पर कई मोबाइल नंबर एक्टिवेट करवा लेते हैं। इसके बाद वो कुछ भी गलत काम करते हैं, तो इसका बुरा परिणाम आधार कार्ड धारक को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपके आधार पर कितने मोबाइल नंबर जारी हुए हैं।
know how many sim card are activated on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं - फोटो : istock

आधार कार्ड पर जारी हुए सिम कार्ड का ऐसे लगा सकते हैं पता:-

स्टेप 1

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम जारी हुए हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know how many sim card are activated on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको रिक्वेस्ट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करें। फिर आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटपी आएगा। आपको इस दर्ज कर देना है।
विज्ञापन
know how many sim card are activated on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • ओटीपी दर्ज करते ही आपको स्क्रीन पर वो सभी मोबाइल नंबर दिखने लगेंगे, जो आपके आधार कार्ड से जारी हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed