Rust Stain: जब हम घर बनाते हैं, तो एक-एक चीज को बड़ा ही सोच-समझकर और हर चीज को ध्यान में रखकर बनवाते हैं। दीवारों से लेकर फर्श की टाइल्स और कीचन, कमरों आदि एक-एक चीज पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को तब होती है, जब घर के टाइल्स, किचन में रखें बर्तनों पर जंग के निशान लग जाते हैं। कई बार ऐसा लंबे समय तक बर्तनों का इस्तेमाल न करने के कारण भी होता है। जबकि रसोई या बाथरूम के फर्श पर लगी टाइल्स पर लोहे का सामान रखने से निशान बन जाते हैं। ऐसा नहीं कि इन्हें साफ करने के लिए लोग तरीके नहीं अपनाते, लेकिन ये काफी रगड़ने पर भी साफ नहीं हो पाते हैं। अगर आप भी इन दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनसे इन दाग को आसानी से छुटाने में आपको मदद मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Kitchen Hacks: फर्श और बर्तन पर लगे जंग के निशान छुटाने में मदद करेंगे ये तीन तरीके, हो जाएंगे फिर से नए जैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइल्स पर लगे निशान छुटाने के तरीके:-
स्टेप 1
- अगर आपको टाइल्स और फर्श पर लगे जंग के निशान छुटाने हैं, तो इसके लिए निशानों पर मिट्टी का तेल डालकर फैला दें।
स्टेप 2
- तेल डालने के 10 मिनट बाद एक कॉटन के कपड़े से जंग वाली जगह को रगड़ने पर दाग निकलने लगेगा। इसे छुटा लें और फिर फर्श को साफ कर लें।
बर्तन के निशान ऐसे छुटा सकते हैं:-
पहला तरीका
- आपको नींबू का रस और नमक लेना है, इन दोनों को मिलाकर जंग लगे बर्तन पर रगड़ना है। फिर 5 मिनट ऐसे ही छोड़ दें और उसके बाद साफ पानी से साफ कर लें।
दूसरा तरीका
- किचन के बर्तनों में जंग के निशान छुटाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जंग छुटाने में ये मदद कर सकता है।