Tips to Get Rit of Cockroach: हमारे घरों में आए दिन किसी न किसी चीज की दिक्कत लगी ही रहती है। कभी पानी की समस्या, कभी लाइट की समस्या, तो कभी कुछ और बात दिक्कत की वजह बनती है। इसी तरह घर के किचन में भी कई तरह की दिक्कतें हो जाती हैं, जिनमें से एक समस्या है कॉकरोच। दरअसल, शायद ही कोई घर ऐसा हो, जहां पर किचन या अन्य जगहों पर कॉकरोच नजर न आते हों। कॉकरोच किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाते, लेकिन ये गंदी जगहों से होते हुए खाने-पीने की चीजों तक पहुंचते हैं। इससे इन चीजों में हानिकारक बैक्टीरिया पहुंचते हैं, जो मानव शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि कॉकरोच को घर के किचन से बाहर निकाला जाए। तो चलिए हम आपको कुछ सरल तरीके बताते हैं, जिनसे आप कॉकरोच को घर से बाहर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
Kitchen Tips: किचन में कॉकरोच कर रहे हैं परेशान, तो इन तरीकों से भगा सकते हैं घर से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तरीकों को अपना सकते हैं आप:-
मिट्टी का तेल
- कॉकरोच को भगाने के लिए आप मिट्टी के तेल की मदद ले सकते हैं। आपको करना ये है कि एक स्प्रे बोतल में इसे भर लें और फिर जिस जगह पर कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। वहां पर इसका छिड़काव कर दें। ऐसा करने से कॉकरोच मिट्टी के तेल की गंध से भाग जाते हैं।
लौंग
- कॉकरोच लौंग की गंध को पसंद नहीं करते हैं, जिसके कारण वो इसकी गंध सूंघकर भाग जाते हैं। आप घर के कोनों में, किचन में और जहों पर कॉकरोच आते हैं आदि। इन सभी जगहों पर लौंग की कलियां रख दें।
नीम
- नीम कई रोगों के लिए सही मानी जाती है। ठीक ऐसे ही ये कॉकरोच भगाने में भी मदद कर सकती है। आपको करना ये है कि नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इस पानी का वहां छिड़काव करें, जहां पर कॉकरोच काफी नजर आते हैं।
कॉफी और शुगर
- कॉफी और शुगर के इस्तेमाल से भी आप कॉकरोच को भगा सकते हैं। आपको कॉफी और शुगर का मिश्रण बनाकर तैयार करना है। फिर इसे एक जार में रख लें और अंधेरे वाली किसी जगह पर रख दें, जिससे कॉकरोच इसकी खूशबू सूंघकर आते तो हैं। लेकिन कॉफी में कैफीन होने के कारण इसकी खूशबू से मर जाते हैं।
अस्वीकरण:- इस खबर में बताई गई सभी जानकारी आम जानकारी है, इसको लेकर अमर उजाला किसी भी तरह का दावा या पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी तरीके को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।