फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2024: मात्र 25 रुपये की कीमत अदा करके पोस्ट ऑफिस से घर मंगवा सकते हैं तिरंगा, ये है प्रक्रिया

Mon, 12 Aug 2024 12:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2024: How To Buy Indian Flag From Indian Post Know The Method Here
How To Buy Indian Flag From Indian Post - फोटो : Istock

How To Buy Indian Flag From Indian Post: 15 अगस्त 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे होते हैं। इसी को देखते हुए 28 जुलाई 2024 को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के लोगों को हर घर तिरंगा की परंपरा को आगे बढ़ाने को लेकर प्रोत्साहित किया था। ऐसे में अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। हर घर तिरंगा 3.0 के अंतर्गत भारतीय पोस्ट ऑफिस तिरंगों की बिक्री कर रहा है। आप मात्र 25 रुपये की कीमत पर भारतीय डाकघरों से तिरंगे को खरीद सकते हैं। 

Independence Day 2024: How To Buy Indian Flag From Indian Post Know The Method Here
How To Buy Indian Flag From Indian Post - फोटो : Istock

अगर आप भी भारतीय पोस्ट ऑफिस के माध्यम से तिरंगा खरीदना चाहते हैं, तो आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ऑनलाइन तिरंगा ऑर्डर कर सकते हैं।

Govt Scheme: मजदूर 2 रुपये से भी कम की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन

Independence Day 2024: How To Buy Indian Flag From Indian Post Know The Method Here
How To Buy Indian Flag From Indian Post - फोटो : Istock

इसके लिए आपको इस लिंक https://www.epostoffice.gov.in/ProductDetails/Guest_productDetails पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024: How To Buy Indian Flag From Indian Post Know The Method Here
How To Buy Indian Flag From Indian Post - फोटो : Istock

इसके बाद आपको प्रोडक्ट के तहत राष्ट्रीय ध्वज के विकल्प का चयन करना है और उसको अपने कार्ट में एड करना है। यह करने के बाद आपको बाय नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

Indian Railways: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

विज्ञापन
Independence Day 2024: How To Buy Indian Flag From Indian Post Know The Method Here
How To Buy Indian Flag From Indian Post - फोटो : Istock

यह करने के बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को वेरिफाई करना है। इसके बाद आपको अपना पूरा पता दर्ज करने के बाद भुगतान के लिए आगे बढ़ें के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आपको 25 रुपये की पेमेंट करनी है। इस तरह आप आसानी से ऑनलाइन तिरंगा ऑर्डर कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed