{"_id":"679f1c49fa8d7966d50d1c02","slug":"kisan-credit-card-limit-increased-in-budget-2025-know-interest-rate-here-2025-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KCC: किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लोन, जानिए कितनी देनी होती है ब्याज दर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
KCC: किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लोन, जानिए कितनी देनी होती है ब्याज दर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 02 Feb 2025 07:48 PM IST
सार
अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लोन पर कितनी ब्याज दर देनी होती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Credit Card
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Kisan Credit Card: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते समय किसानों के लिए एक बड़ा एलान किया। बजट पेश करते समय उन्होंने इस बारे में बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले 3 लाख रुपये के लोन को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाएगा।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत भारत सरकार ने किसानों को सस्ती ब्याज दर पर लोन प्रदान करने के लिए की थी। इस योजना के अंतर्गत किसान सस्ती ब्याज दरों पर लोन प्राप्त करके बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरण और अन्य जरूरी चीजों को खरीद सकते हैं। इससे उनको कृषि पैदावार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 1998 में की थी। देश में कई किसान इस स्कीम के अंतर्गत सस्ती ब्याज दरों पर लोन ले रहे हैं।
2 of 5
Kisan Credit Card
- फोटो : Adobe Stock
अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लोन पर कितनी ब्याज दर देनी होती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
3 of 5
Kisan Credit Card
- फोटो : Adobe Stock
किसान क्रेडिट कार्ड पर लाभार्थी को 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर अब तक 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता था। इस लोन को 5 साल की अवधि के लिए दिया जाता है। वहीं अगर कोई किसान इस लोन को समय पर चुका देता है, तो उसे सरकार की ओर से 3 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है।
इस कारण किसान को 7 प्रतिशत की ब्याज दर की बजाए लोन 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर चुकाना होता है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Kisan Credit Card
- फोटो : Adobe Stock
आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इस कार्ड से लोन प्राप्त करके किसान अपने खेती से जुड़े सभी जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।