फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: सरकारी स्कीम है अटल पेंशन योजना, जानें हर महीने कितने पैसे मिल सकते हैं आपको

Sun, 25 Oct 2026 01:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 25 Oct 2026 01:28 PM IST
सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन देने का प्रावधान है
  • ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले आपको निवेश करना होता है और फिर आपको पेंशन मिलती है

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Pension Plan: How Much Monthly Pension Can You Get
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana Pension Plan: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए समय रहते आर्थिक तैयारी करना जरूरी है। नौकरी या कारोबार से कमाई बंद होने के बाद रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है।



इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को बुढ़ापे में नियमित पेंशन उपलब्ध कराना है। इस योजना में व्यक्ति अपनी उम्र और चुनी गई पेंशन राशि के अनुसार योगदान करता है और फिर 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद उसे हर महीने पेंशन मिलनी शुरू होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस योजना के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Atal Pension Yojana Pension Plan: How Much Monthly Pension Can You Get
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

हर महीने कितनी पेंशन मिल सकती है?

  • अटल पेंशन योजना में पेंशन की पांच कैटेगरी हैं
  • इनमें 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5000 रुपये प्रति माह के पेंशन प्लान हैं
  • आप अपने हिसाब से पेंशन प्लान चुन सकते हैं
Atal Pension Yojana Pension Plan: How Much Monthly Pension Can You Get
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

हर महीने कितना निवेश करना होता है

  • अटल पेंशन योजना में आपने कौन सा पेंशन प्लान चुना है उस हिसाब से और आपकी उम्र के हिसाब से हर महीने का प्रीमियम जाता है
  • जैसे- अगर 18 साल का व्यक्ति 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 210 रुपये प्रीमियम देना होता है
  • इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को 5000 रुपये महीने की पेंशन चुनने पर हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Pension Plan: How Much Monthly Pension Can You Get
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

  • अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं
  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
  • उसके पास बैंक या डाकघर का बचत खाता होना भी जरूरी है
  • आवेदनकर्ता करदाता नहीं होना चाहिए
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Pension Plan: How Much Monthly Pension Can You Get
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में कैसे करें आवेदन?

  • अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए आप उस बैंक शाखा या डाकघर से संपर्क कर सकते हैं, जहां आपका बचत खाता है
  • यहां पर आपको पेंशन और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • फिर आपका नाम योजना से जोड़ा जाता है और बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • इसके बाद आपका आवेनदन योजना में हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed