फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन किसानों के खाते में आएगी 19वीं किस्त, किसे मिलेगा लाभ और किसे नहीं? जानें यहां

Sun, 02 Feb 2025 12:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 02 Feb 2025 12:23 PM IST
सार

18वीं किस्त जारी हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देशभर के करोड़ों किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Announced Know Who Will Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार देश में गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में साल 2019 में भारत सरकार ने किसानों के लिए एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है।



6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक केंद्र सरकार इस योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। पिछले साल 5 अक्तूबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त जारी हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Announced Know Who Will Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe stock

इस कारण देशभर के करोड़ों किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक भारत सरकार इस योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी, 2025 को जारी करेगी। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Announced Know Who Will Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है। इस कारण योजना में सरकार ने ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Announced Know Who Will Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

वे किसान जिन्होंने इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है, उनको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने ये दोनों जरूरी कार्य करा लिए हैं, उनके खाते में अगली किस्त के पैसे आएंगे। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Announced Know Who Will Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी या जिन किसानों के खाते में डीबीटी ऑन नहीं है, उन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये दोनों चीजें ठीक करा लेनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed