फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में सफर करते समय सीट के नीचे रखते हैं सामान? तो जानें किन चीजों को रखना पड़ सकता है भारी

Fri, 18 Sep 2026 03:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Sep 2026 03:56 PM IST
सार

ट्रेन में सफर के दौरान यात्री अक्सर अपना बैग और दूसरा सामान सीट के नीचे रख देते हैं, लेकिन हर तरह का सामान वहां रखना सही नहीं होता और कुछ चीजों को लेकर रेलवे के सुरक्षा नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
Keeping Luggage Under Your Train Seat? Know Which Items Can Cause Trouble
ट्रेन में सीट के नीचे क्या सामान नहीं रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

ट्रेन में सफर करते समय सीट के नीचे सामान रखना यात्रियों के लिए सबसे आसान तरीका होता है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा में लोग बैग, सूटकेस और दूसरे सामान को सीट के नीचे रख देते हैं।



इससे सामान रास्ते में कम जगह घेरता है। साथ ही उसे बार-बार ऊपर की बर्थ या लगेज रैक पर रखने की जरूरत नहीं पड़ती और सामान पर नजर भी रहती है। हालांकि, सीट के नीचे जगह देखकर हर चीज वहां रख देना सही नहीं है। कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें आपको सीट के नीचे रखने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं ये कौन सा सामान है...

Keeping Luggage Under Your Train Seat? Know Which Items Can Cause Trouble
ट्रेन में सीट के नीचे क्या सामान नहीं रखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

कौन सा सामान सीट के नीचे रखने से बचना चाहिए?

नंबर 1

  • महंगा सामान, जरूरी दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे कीमती सामान को सीट के नीचे रखने से बचना चाहिए
  • ये सामान यहां टूट सकता है
  • यही नहीं, आपका ये सामान यहां से चोर भी हो सकता है
  • इसलिए सीट के नीच रखने की जगह ऐसे सामान को अपने पास रखें
Keeping Luggage Under Your Train Seat? Know Which Items Can Cause Trouble
ट्रेन में सीट के नीचे क्या सामान नहीं रखना चाहिए? - फोटो : AdobeStock

नंबर 2

  • बात करते हैं बड़े और भारी बैग की, क्योंकि अधिकतर लोग बड़े बैग लेकर यात्रा करते हैं
  • अगर सामान इतना बड़ा है कि वो सीट के नीचे पूरी तरह फिट नहीं हो रहा है, तो उसे जबरदस्ती अंदर नहीं ठूंसना चाहिए
  • ऐसा करने से सामान बाहर निकल सकता है और यात्रियों के पैरों या आने-जाने वाले रास्ते में परेशानी पैदा कर सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Keeping Luggage Under Your Train Seat? Know Which Items Can Cause Trouble
ट्रेन में सीट के नीचे क्या सामान नहीं रखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

नंबर 3

  • ऐसा सामान भी सीट के नीचे नहीं रखना चाहिए जिससे किसी तरह का खतरा पैदा हो
  • ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थों को ट्रेन में ले जाने को लेकर रेलवे के नियम हैं
  • यात्रियों को गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल या दूसरे ज्वलनशील पदार्थ जैसे सामान लेकर ट्रेन में यात्रा नहीं करनी चाहिए
  • ऐसी चीजें सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं
विज्ञापन
Keeping Luggage Under Your Train Seat? Know Which Items Can Cause Trouble
ट्रेन में सीट के नीचे क्या सामान नहीं रखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

नंबर 4

  • सीट के नीचे सामान रखते समय एक और बात का ध्यान रखना जरूरी है
  • अगर आप सीट के नीचे सामान रख रहे हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि सामान ठीक से रखा हो
  • कहीं ऐसा न हो कि सामान वहां से गिर जाए या वहां कोई छेद हो आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed