आज के समय में घर के ज्यादातर काम इंटरनेट पर निर्भर हैं। ऐसे में वाई-फाई की स्पीड अचानक कम हो जाए तो परेशानी बढ़ जाती है। कई लोग ऐसी स्थिति में सीधे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क कर लेते हैं।
{"_id":"6aad1ca84cb1f5b0f30d1f65","slug":"wi-fi-speed-suddenly-slow-check-these-5-router-settings-before-calling-a-technician-2026-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाई-फाई की स्पीड अचानक कम हो गई? राउटर में ये 4 चीजें चेक किए बिना सर्विस वाले को न बुलाएं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
वाई-फाई की स्पीड अचानक कम हो गई? राउटर में ये 4 चीजें चेक किए बिना सर्विस वाले को न बुलाएं
Fri, 18 Sep 2026 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 18 Sep 2026 04:42 PM IST
सार
वाई-फाई की स्पीड अचानक कम होने पर हर बार इंटरनेट कंपनी या सर्विस इंजीनियर को बुलाने की जरूरत नहीं होती। आप कुछ चीजों खुद से भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
वाई-फाई की स्पीड कम होने पर क्या चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
वाई-फाई की स्पीड कम होने पर क्या चेक करें?
- फोटो : AI Generated
राउटर में क्या चीजें चेक करें?
राउटर की लोकेशन देखें
- सबसे पहले यह देखें कि राउटर कहां रखा है
- अगर राउटर किसी बंद कैबिनेट, अलमारी या ऐसी जगह रखा है जहां सिग्नल को रुकावट मिलती है, तो कनेक्शन प्रभावित हो सकता है
- राउटर को घर में खुली और ऊंची जगह पर रखना बेहतर रहता है
- इसे मोटी दीवारों, बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या धातु की वस्तुओं के बिल्कुल पास रखने से भी बचें
वाई-फाई की स्पीड कम होने पर क्या चेक करें?
- फोटो : AI Generated
कितने डिवाइस जुड़े हैं, ये भी चेक करें
- राउटर के नेटवर्क से जुड़े सभी डिवाइस चेक करें
- फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, कैमरा और दूसरे स्मार्ट डिवाइस लगातार नेटवर्क इस्तेमाल कर सकते हैं
- अगर कोई अनजान डिवाइस कनेक्ट दिखाई दे तो राउटर का पासवर्ड बदल देना चाहिए
- पासवर्ड मजबूत रखें और उसे अनजान लोगों के साथ शेयर न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
वाई-फाई की स्पीड कम होने पर क्या चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
राउटर को एक बार रीस्टार्ट करें
- कई बार राउटर को लंबे समय तक लगातार चलाने के बाद अस्थायी नेटवर्क समस्या आ सकती है
- ऐसे में राउटर को बंद करके कुछ देर बाद दोबारा चालू कर लेना चाहिए
- रीस्टार्ट करने के बाद इंटरनेट दोबारा कनेक्ट होने में थोड़ा समय लग सकता है
- इसके बाद स्पीड फिर से चेक करें
विज्ञापन
वाई-फाई की स्पीड कम होने पर क्या चेक करें?
- फोटो : AI जनरेटेड
इंटरनेट केबल और राउटर की लाइट चेक करें
- राउटर में लगी इंटरनेट या WAN केबल ढीली तो नहीं है, यह जरूर चेक करें
- केबल पर ज्यादा दबाव, मोड़ या क्षति भी कनेक्शन को प्रभावित कर सकती है
- साथ ही राउटर की इंडिकेटर लाइट देखें
- अगर इंटरनेट कनेक्शन वाली लाइट सामान्य स्थिति में नहीं है या बार-बार बदल रही है, तो समस्या राउटर से आगे इंटरनेट लाइन में भी हो सकती है