फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Medical Policy: मेडिकल पॉलिसी खरीदने जा रहे हैं? इन बातों के बारे में जरूर करें पता

Fri, 29 Aug 2025 08:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 08:10 PM IST
सार

मेडिकल पॉलिसी लेते समय आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। कई बार लोग लुभावने लालच, कैशलेस ट्रीटमेंट, कम प्रीमियम में ज्यादा सुविधा जैसी चीजों को देखकर किसी भी मेडिकल पॉलिसी को खरीद लेते हैं।

विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Buying New Medical Policy
Medical Policy - फोटो : Adobe Stock

अचानक किसी प्रकार की गंभीर बीमारी की वजह से आने वाले बड़े मेडिकल खर्च से बचने के लिए लोग मेडिकल पॉलिसी को खरीदते हैं। हालांकि, कई लोग मेडिकल पॉलिसी खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसकी वजह से बाद में उन्हें छोटी छोटी शर्तें या छिपी हुई बातों की वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज के इस दौर में जब लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियां अचानक हो जाती हैं तो ऐसी स्थिति में मेडिकल पॉ़लिसी खरीदना केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि यह जरूरत बन चुकी है। इस पूंजीवादी दौर में जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है उसी रफ्तार से प्राइवेट अस्पतालों में होने वाला खर्च भी काफी बढ़ रहा है। अचानक होने वाली बीमारी से व्यक्ति के जीवनभर की कमाई इलाज में खर्च हो जाती है। ऐसी स्थिति में मेडिकल पॉलिसी की उपयोगिता समझ में आती है। मेडिकल पॉलिसी आपके परिवार के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करती है। 

Keep These Things In Mind While Buying New Medical Policy
Medical Policy - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, मेडिकल पॉलिसी लेते समय आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। कई बार लोग लुभावने लालच, कैशलेस ट्रीटमेंट, कम प्रीमियम में ज्यादा सुविधा जैसी चीजों को देखकर किसी भी मेडिकल पॉलिसी को खरीद लेते हैं। वहीं जब उसे क्लेम करने का समय आता है तो कुछ कंपनियों का वेटिंग पीरियड इतना लंबा होता है कि जरूरत के समय उनका फायदा ही नहीं मिलता है। इसके अलावा क्लेम करते समय कई तरह की जटिलता व्यक्ति को और भी ज्यादा परेशान कर देती है। 

Keep These Things In Mind While Buying New Medical Policy
Medical Policy - फोटो : Adobe Stock

मेडिकल पॉलिसी खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज शामिल है। इसके अलावा यह भी देखें कि प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन शामिल है या नहीं। इससे आपको इलाज के समय ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Buying New Medical Policy
Medical Policy - फोटो : Freepik

मेडिकल पॉलिसी लेते समय इस बारे में जानकारी जुटाएं कि उस कंपनी के नेटवर्क के साथ कितने अस्पताल जुड़े हैं। आपके क्षेत्र में कौन कौन से अस्पताल उस कंपनी के नेटवर्क में शामिल हैं। इस बात का ध्यान दें कि आपके क्षेत्र के अच्छे अस्पताल उस कंपनी के नेटवर्क से जुड़े हों। 

विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Buying New Medical Policy
Medical Policy - फोटो : Freepik

क्लेम सैटेलमेंट रिकॉर्ड और रूम रेंट लिमिट के बारे में भी ता करें। इसके अलावा क्या उस मेडिकल पॉलिसी में आपको कैशलेस क्लेम की फैसिलिटी मिलती है या नहीं इस बारे में पता करें। कई बीमा कंपनियां कुछ बीमारियों को लेकर वेटिंग पीरियड तय करती हैं। आपको इन बीमारियों और वेटिंग पीरियड के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed