फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: ट्रेन में करते हैं सफर, तो जरूर पता होने चाहिए ये नियम

Wed, 05 Jun 2024 12:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
Keep These Rules In Mind If You Are Travelling In Indian Railways
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपको टिकट लेना जरूरी होता है। अगर आप बिना टिकट लिए ट्रेन में सफर करते हैं। इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। वहीं भारतीय रेलवे के कुछ ऐसे जरूरी नियम हैं, जिनके बारे में यात्रियों को नहीं पता है। अगर आप ट्रेन में नियमित तौर पर सफर करते हैं, तो आपको भारतीय रेलवे से जुड़े इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। भारतीय रेलवे के ये नियम यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से -

Keep These Rules In Mind If You Are Travelling In Indian Railways
Indian Railways - फोटो : Istock

ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट होने पर ले सकते हैं रिफंड

अगर आपकी ट्रेन तीन या उससे ज्यादा घंटे लेट होती है, तो ऐसे मे आप रिफंड का दावा कर सकते हैं। रिफंड लेने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद टीडीआर फाइल करना होगा।  

Keep These Rules In Mind If You Are Travelling In Indian Railways
Indian Railways - फोटो : Istock

रात 10 बजे के बाद टीटीई नहीं चेक कर सकता है ट्रेन टिकट

अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि टीटीई रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक आपका टिकट चेक नहीं कर सकता है। यह समय यात्रियों के सोने के लिए तय किया गया है। वहीं अगर आप ट्रेन में रात को 10 बजे के बाद सफर कर रहे हैं, तो टीटीई आपकी टिकट को चेक कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep These Rules In Mind If You Are Travelling In Indian Railways
Indian Railways - फोटो : Istock

दुकानदार MRP से ज्यादा कीमत पर बेचे सामान तो यहां करें शिकायत

इसके अलावा अगर कोई दुकानदार रेलवे स्टेशन पर MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेच रहा है। ऐसे में आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने से पहले आपको संबंधित दुकान के स्टॉल का नाम, प्लेटफॉर्म नंबर संचालक का नाम, स्टॉल नंबर और समय को नोट करना होगा।

Investment Tips: बच्चों के भविष्य की चिंता छोड़ें, उनकी मेडिकल पढ़ाई के लिए ऐसे मिल सकते हैं 69.7 लाख

विज्ञापन
Keep These Rules In Mind If You Are Travelling In Indian Railways
Indian Railways - फोटो : Istock

इसके बाद आप भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप इसकी शिकायत रेल मदद एप से भी कर सकते हैं। आपकी शिकायत के बाद संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।

Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरह करें पता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed