PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जहां किसी योजना में कोई सामान देने का प्रावधान है, तो किसी अन्य योजना में सब्सिडी दी जाती है। जबकि, कई योजनाओं में आर्थिक मदद की जाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। अब तक कुल 16 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 17वीं किस्त की है, लेकिन क्या इस किस्त का लाभ आपको मिल पाएगा या नहीं? अगर आप ये जानना चाहते हैं तो आप अपना स्टेटस चेक करके ये जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"665ff1b3c9fcc712460f110c","slug":"17th-kist-of-pm-kisan-samman-nidhi-how-to-check-beneficiary-status-2024-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे 17वीं किस्त के पैसे या नहीं? किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे 17वीं किस्त के पैसे या नहीं? किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस
Wed, 05 Jun 2024 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
- दरअसल, इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अभी इसकी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में ये किस्त जारी हो सकती है।
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना होगा
- इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां पर 'Know Your Status' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और साथ ही स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी यहां भरना है
विज्ञापन
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब सारी जानकारी भरने के बाद आपको 'गेट डिटेल' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है
- इसके बाद आप देखेंगे तो आपको अपना स्टेटस दिखेगा, जहां आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं।