फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है काम की बात: बैंक खाता बंद करवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

Mon, 11 Sep 2023 01:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Sep 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Keep these important things in your mind before closing your bank account check details
बैंक खाता बंद करवाने से पहले कौन सी बातें जान लेनी चाहिए? - फोटो : istock

Bank Account Closing Tips: आप चाहे गांव में रहते हैं या फिर शहरी इलाकों में, लेकिन आज के समय में आपका बैंक खाता तो जरूर होगा? सरकार ने भी लोगों के बैंक खाते खुलवाने पर जोर देते हुए उनके जन धन खाते खुलवाए। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास एक से कई अधिक बैंक खाते हैं। उदाहरण के लिए एक सैलरी खाता और एक या उससे ज्यादा बचत खाते आदि। ऐसे में कई बार लोग अपने कुछ खातों को बंद करवाना चाहते हैं, लेकिन इस दौरान अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको बाद में नुकसान और पछतावा हो सकता है। जी हां, इसलिए बैंक खाता बंद करवाते समय आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए, जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Keep these important things in your mind before closing your bank account check details
बैंक खाता बंद करवाने से पहले कौन सी बातें जान लेनी चाहिए? - फोटो : iStock

इन बातों को पहले जान लें:-

नंबर 1

  • कई बार लोग बैंक खाता खुलवा तो लेते हैं, लेकिन कुछ ही समय में उसे बंद करवाने का फैसला ले लेते हैं। ऐसे में कई बैंक ग्राहकों से खाता बंद करने के लिए क्लोजिंग चार्ज तक ले लेते हैं। अगर आप इस चार्ज से बचना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि अगर किसी खाते को बंद करवा रहे हैं तो एक साल बाद ही करवाएं, क्योंकि ऐसी स्थिति में कोई चार्ज नहीं देना होता है। 
Keep these important things in your mind before closing your bank account check details
बैंक खाता बंद करवाने से पहले कौन सी बातें जान लेनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आपने कोई बैंक खाता खुलवाया और आप इसे बिना कोई क्लोजिंग चार्ज दिए बंद करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए बैंक आपको 14 दिनों का समय देती है। नियमों के तहत आप खाता खोलने के 14 दिनों के भीतर अगर अपना बैंक खाता बंद करवाते हैं, तो आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these important things in your mind before closing your bank account check details
बैंक खाता बंद करवाने से पहले कौन सी बातें जान लेनी चाहिए? - फोटो : iStock

नंबर 3

  • अगर आप अपने किसी बैंक खाते को बंद करवा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको नकद कितने पैसे मिलेंगे? बैंक आपको खाता बंद करवाने की स्थिति में आपको 20 हजार रुपये तक ही नकद देती है। 
विज्ञापन
Keep these important things in your mind before closing your bank account check details
बैंक खाता बंद करवाने से पहले कौन सी बातें जान लेनी चाहिए? - फोटो : iStock
  • वहीं, अगर आपके बैंक खाते में 20 हजार रुपये से अधिक राशि जमा है, तो ऐसी स्थिति में आपकी बाकी बची राशि (20 हजार रुपये से अलग) को आपके किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed