Loan Alert: अपनी आजीविका चलाने के लिए जहां एक तरफ कुछ लोग अपना काम धंधा करते हैं, तो कई लोग नौकरीपेशा भी होते हैं। जहां लोग आज के खर्चों को पूरा करते हैं, तो वहीं कल की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग बचत भी करते हैं। इसके लिए कोई पॉलिसी में निवेश करता है, तो कोई शेयर मार्केट में पैसा लगाता है या कई लोग अपने बैंक खाते में पैसे रखते हैं। पर कई बार ऐसी जरूरतें सामने आ खड़ी होती हैं, जिनको पूरा करने के लिए लोगों को पर्सनल लोन तक लेना पड़ जाता है। आप अपने किसी काम को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लें, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। वरना आपको बाद में खासी दिक्कतों का सामना तक करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"64db2168f67e32e36f0f7607","slug":"keep-these-4-things-in-mind-while-taking-a-personal-loan-full-details-are-here-2023-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Loan Alert: अगर आप भी ले रहे हैं पर्सनल लोन, तो जरूर याद रखें ये चार बातें, वरना हो सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Loan Alert: अगर आप भी ले रहे हैं पर्सनल लोन, तो जरूर याद रखें ये चार बातें, वरना हो सकती हैं दिक्कतें
Tue, 15 Aug 2023 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
पर्सनल लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्सनल लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
पर्सनल लोन लेते समय ये बातें कभी न भूलें:-
बैंक को वरीयता दें
- आप जब भी लोन लें, तो ध्यान रखें कि हमेशा बैंक से लोन लें। कई लोग एनबीएफसी कंपनी से लोन लेने का प्लान करते हैं, लेकिन ऐसा करने पर आपको बैंक के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर देनी पड़ सकती है क्योंकि एनबीएफसी कंपनी ग्राहकों से बैंक के मुकाबले अधिक ब्याज पर लोन देती है।
पर्सनल लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
तुलना करनी जरूरी
- आप जब भी बैंक से लोन लें, तो सबसे पहले सभी बैंकों की ब्याज दर की तुलना करें क्योंकि ये लगभग सभी बैंकों की अलग-अलग होती है। इसलिए उसी बैंक से लोन लें जिसकी ब्याज दर कम हो। ऐसा करके आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्सनल लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : iStock
ईएमआई का ध्यान रखें
- आप जब भी लोन लेते हैं, तो आपको मूलधन और ब्याज मिलाकर ईएमआई देनी होती है। बैंक इसे कुछ सालों की बना देता है और फिर आप हर महीने बैंक को ईएमआई देते हैं। पर ध्यान रखें कि उतनी ही ईएमआई बनवाएं, जितनी आप हर महीने आसानी से भर सकें। वरना बाद में आपको दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
पर्सनल लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नियम व शर्ते जानना न भूलें
- आप जिस किसी भी बैंक से लोन लें, तो ध्यान रखें कि पहले ही उसकी नियम व शर्तों को अच्छे से जान लें। पता करें कि लोन लेने पर कोई हिडन चार्ज यानी कोई अतिरिक्त चार्ज तो नहीं देना है या अगर आप लोन को फोरक्लोजर करवाते हैं, तो इसका चार्ज क्या है आदि।